April 21, 2026

बच्चों को मिलेगी खेल-खेल में शिक्षा, छह हजार से ज्यादा स्कूलों में खोली जाएगी बालवाड़ी…

0
now-balwadi-scheme-will-start-for-children-of-5-to-6-years-in-chhattisgarh_730X365

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से पहली बार छह हजार से अधिक स्कूलों में बालवाड़ी खोली जा रही है। इसमें तीन से छह साल के बच्चों के लिए विशेष पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा। इसके लिए देशभर के विद्धान राजधानी में जुटेंगे। वही मोर बालवाड़ी अवधारणा पर 19 और 20 अप्रैल को राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

join whatsapp

स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के संचालक राजेश सिंह राणा ने बताया कि इसमें देशभर के शोध और नवाचारों में से सबसे बेहतर नवाचार, प्रशिक्षण माड्यूल को चुना जाएगा। इसके बाद पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा। बच्चों को किस तरह पढ़ाया जाए इसके लिए हैंडबुक, गतिविधि पुस्तकें और टीएलएम निर्माण के लिए विषय विशेषज्ञों, चिकित्सकों और अनुसंधान संगठनों के साथ परामर्शी चर्चा में शामिल होंगे।

Read More :- स्किन एंड ब्यूटी : फेस पर ब्लीच लगाये लेकिन, सावधानी से…

Read More :- FRAUD : संभल कर करे UPI पेमेंट, इन बातों का ध्यान रखे …

प्रदेश में इस साल से नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्कूली पढ़ाई के लिए तैयार करने के लिए उन्हें बालवाड़ियों में खेल-खेल में शिक्षा दी जाएगी। प्रदेश में प्रथम चरण में छह हजार 536 सरकारी प्राइमरी स्कूल में बालवाड़ी शुरू करने की योजना है। इन बालवाड़ियों में तीन से छह वर्ष के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। इन बालवाड़ियों का संचालन नवीन शिक्षा सत्र से शुरू हो

Read More :- Airtel : एयरटेल ने बदले प्लान, ग्राहकों को दिया झटका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *