April 21, 2026

स्किन एंड ब्यूटी : फेस पर ब्लीच लगाये लेकिन, सावधानी से…

0
2019_9image_14_21_254058610ttt

फेस पर ब्लीच तो बहुत लोग लगाते हैं। महीने में एक या फिर दो बार इसका इस्तेमाल अक्सर लोग करते हैं। इसकी मदद से मिनटों में चेहरे पर ग्लो आ जाता है। हालांकि, कई बार इसके दुष्प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी सेंसिटिव स्किन  इसके तेज प्रभाव को झेल नहीं पाती। इसके अलावा भी कई कारण हैं, जो त्वचा को प्रभावित करती है ।

join whatsapp

ब्लीच करने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि आपकी स्किन हाइड्रेट और मॉइश्चराइज हो। अगर आपकी स्किन ड्राई, सेंसिटिव या फिर उन पर एक्ने की समस्या है तो ब्लीच करने से बचें। वहीं त्वचा पर कट या फिर घाव है तो भी इसे करने से बचना चाहिए।

– सबसे पहले त्वचा पर मॉइश्चराइजर की एक थिक लेयर अप्लाई करें और फिर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

– अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इस दौरान सभी मॉश्चराइजर  को हटाने की आवश्यकता नहीं है, केवल टॉप पर मौजूद एक्स्ट्रा मोटी परत हट सकती है।

– अब ब्लीच लगाएं और इसे थोड़े समय के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने पर उसे तुरंत हटा दें।

– हटाते वक्त चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह धोएं। इसके बाद दोबारा मॉइश्चराइजर अप्लाई करें और फिर सनस्क्रीन लगाएं।

Read More :- FRAUD : संभल कर करे UPI पेमेंट, इन बातों का ध्यान रखे …

जिस दिन आप ब्लीच कर रहे हैं उस दिन कोशिश करें कि तेज धूप के संपर्क में ना आएं। अगर आप धूप में नहीं हैं तो भी सनस्क्रीन लगाना ना भूलें। अगर आप अगले दिन छुट्टियों पर जाने वाले हैं तो भी ब्लीच ना करें। दरअसल, ये केमिकल युक्त प्रोडक्ट है, जो धूप या फिर सूर्य की तेज किरणों के संपर्क में आने से नकारात्मक प्रभाव दिखा सकता है। बेहतर होगा कि ब्लीच करने से पहले और बाद में कुछ समय तक घर के अंदर ही रहें।

Read More :- IPL 2022: पैट कमिंस और शिवम मावी की बाउंड्री पर दिखी हैरतअंगेज फील्डिंग, देंखे मिलकर कैसे पकड़ा कैच…

कुछ महिलाएं वेडिंग डे या फिर खास ओकेशन के एक दिन पहले ब्लीच करती हैं। उन्हें लगता है कि इससे रंगत निखर जाएगी और चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो देखने को मिलेगा। काफी हद तक ये सही भी है, लेकिन इससे कहीं से भी स्किन टोन में बदलाव नहीं आता। भले ही लोग इस प्रोडक्ट को काफी समय से इस्तेमाल करते आ रहे हैं, लेकिन हर किसी पर इसका अलग प्रभाव देखने को मिलता है। कुछ लोग ब्लीच करने से डरते हैं, जबकि कुछ अक्सर इसे ट्राई करते हैं। इसलिए इसे करते वक्त सावधानी बरतनी जरूरी है, क्योंकि यह हर तरह के स्किन टाइप पर सूट नहीं करती।

Read More :- Airtel : एयरटेल ने बदले प्लान, ग्राहकों को दिया झटका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *