छत्तीसगढ़ : व्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की तारीख जारी, अभ्यर्थियों से नहीं ली जा रही परीक्षा शुल्क…

Read More:-केवीएस : प्रवेश को लेकर न्यूनतम आयु वाली याचिका ख़ारिज, अदालत ने कहा- अचानक परिवर्तन अनुचित और मनमाना…
छत्तीसगढ़ 2022-23 का वित्तीय बजट प्रस्तुत करते हुए राज्य के युवाओं के लिए सीएम भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की थी। सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों से छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (छगव्यापमं) एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (छगपीएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश एवं भर्ती परीक्षाओं के लिए शुल्क नहीं लिए जाने की बात कही थी। सीएम की उक्त घोषणा पर अमल भी शुरू हो गया है। बीते दिन ही स्नातक स्तर के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने संभावित तारीख़े जारी कर दी हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक इस बार इन परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Read More:-ICAI: अब होगी विदेशी भाषाओं की भी पढ़ाई, भाषा कौशल से तकनीकी विकास- आईसीएआई अध्यक्ष…
बता दें की व्यापमं द्वारा जारी तिथि के अनुसार प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (पीईटी) व प्री फॉर्मेसी टेस्ट (पीपीएचटी) आगामी 22 मई को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। यह परीक्षा राज्य के सभी 28 जिलों में आयोजित की जाएगी। पीईटी के माध्यम से बीई, बीटेक (इंजीनियरिंग), बीटेक डेयरी टेक्नॉलाजी, दाउ श्री वासुदेव चन्द्राकर विश्वविद्यालय दुर्ग, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, बीटेक फूड टेक्नॉलाजी, डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नॉलाजी में प्रवेश लिया जाएगा।
Read More:-बैंक भर्ती : इंडिया एग्जिम बैंक ने 30 अधिकारी पदों पर निकाली भर्तियां , देंखे आवेदन की अंतिम तिथि…
वहीं प्री एमसीए व प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) 29 मई को होना प्रस्तावित है। इसी तरह बीएससी कृषि, बीएससी उद्यानिकी, पशुपालन एवं डिप्लोमा एवं मात्सिकीय विज्ञान एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) और प्री वेटनरी टेस्ट (पीव्हीपीटी) का आयोजन 5 जून को प्रस्तावित है। प्री बीएड व प्री डीएलएड परीक्षाएं 12 जून को आयोजित होंगी। साथ ही प्री बीए बीएड तथा बीएससी बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा 19 जून को प्रस्तावित किया गया है। गौरतलब है कि बस्तर एवं सरगुजा के निवासियों की भर्ती के लिए गठित कनिष्ठ सेवा चयन बोर्ड की परीक्षाओं में भी शुल्क माफ कर दिया गया है।

