April 19, 2026

बैंक भर्ती : इंडिया एग्जिम बैंक ने 30 अधिकारी पदों पर निकाली भर्तियां , देंखे आवेदन की अंतिम तिथि…

0
EXIM-Bank-Recruitment-2022


Read More:-New features : गूगल का एक और खास फीचर, जानिए क्या है नया…

भारत के आयात-निर्यात बैंक, इंडिया एग्जिम बैंक द्वारा विभिन्न विभागों में अधिकारियों की संविदा के आधार पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। आपको बता दें की बैंक द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन (सं. HRM/OC/2022-23/01) के मुताबिक, कॉम्लाएंस, लीगल, राजभाषा, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ह्यूमन रिसोर्सेस, रिसर्च एण्ड एनालिसिस, लोन मॉनिटरिंग, इंफॉर्मेशन सिस्टम ऑडिट, इंटर्नल ऑडिट, ऐडमिनिस्ट्रेशन, रिस्क मैनेजमेंट और स्पेशल सिचुएशन ग्रुप विभागों में ऑफिसर ऑन कॉन्ट्रैक्ट (ओसी) के की कुल 30 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।

join whatsapp


Read More:-Bank Holiday : 14 अप्रैल से पहले निपटा ले बैंक के काम, त्योहारों के चलते रहेंगी छुट्टियाँ…

इंडिया एग्जिम बैंक ऑफिसर भर्ती उम्मीदवार आवेदन के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, eximbankindia.in पर भर्ती सेक्शन में एक्टिव किए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन के पेज पर जा सकते हैं। साथ ही आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा एवं एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला आदि उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये ही है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार आवेदन 28 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे।

इस भर्ती के लिए इंडिया एग्जिम बैंक में ऑफिसर पदों के लिए आवेदन के उम्मीदवारों को सम्बन्धित क्षेत्रों में पीजी डिग्री / डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु पदों के अनुसार अलग-अलग जैसे की 31 मार्च 2022 को 35/40/50/62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Read More:-SECI : नीति आयोग ने गुजरात को दिया पहला स्थान, देखें अन्य राज्यों की स्थिति…


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *