April 19, 2026

WhatsApp  देगा जल्द ही अपने यूजर्स को नई सुविधा, जानिए क्या होगा नया…

0
download

दुनियां का पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स की  सुविधा के लिए कई नए-नए फीचर लेकर आता  है। अब मैसेजिंग ऐप एक और फीचर को रोल आउट कर रहा है। वर्तमान में व्‍हाट्सऐप अर्जेंटीना में कुछ उपयोगकर्ताओं के साथ 2GB तक के फाइल और फोटो को ट्रांसफर करने का परिक्षण कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।join whatsapp

वहीं इसके साथ ही यूजर्स को एक और सुविधा मिल सकेगी। WABetaInfo की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस बात की भी जानकारी मिलेगी कि 2GB तक के फाइल को या फिर किसी भी साइज के फाइल या फोटो को कितनी देर में डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके साथ ही फाइल को भेजने पर भी यह समय की जानकारी देगा। इस फीचर को आईओएस, एंड्रॉइड और डेस्कटॉप के लिए नवीनतम बीटा संस्करण में पेश किया जाएगा। अर्जेंटीना के बाद इसे भारत समय अन्‍य देशों में भी जाया जाएगा। ये फीचर उन लोगों के लिए ज्‍यादा फायदेमंद होगी, जो व्‍हाट्सऐप का अधिक उपयोग करते हैं और अधिक साइज वाले फाइल का आदान-प्रदान करते हैं।

Read More :- छत्तीसगढ़ : व्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की तारीख जारी, अभ्यर्थियों से नहीं ली जा रही परीक्षा शुल्क…

Read More :- केवीएस : प्रवेश को लेकर न्यूनतम आयु वाली याचिका ख़ारिज, अदालत ने कहा- अचानक परिवर्तन अनुचित और मनमाना…

यह फीचर फिलहाल एंड्रॉइड पर व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.22.8.11, आईओएस पर वर्जन 22.8.0.74 और डेस्कटॉप पर वर्जन 2.2209.3 में देखा गया है। यह सुविधा भी कथित तौर पर अभी तक केवल कुछ लोगों के लिए ही शुरू की जा रही है। हालाकि अन्‍य यूजर्स के लिए भी इस सुविधा का जल्‍द ही लाभ मिल सकता है। बता दें कि व्‍हाट्सऐप की ओर से 2GB फाइल शेयर करने को लेकर पहले ऐलान किया गया था। जिसके तहत अब इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है और इसे जल्‍द ही अन्‍य लोगों के लिए पेश की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *