April 21, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के छात्र आकाश कासू ने स्टेट लेवल के बाद अब नेशनल लेवल पर प्राप्त किया गोल्ड मैडल…

0
WhatsApp Image 2023-06-03 at 11.39.22 AM

रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के एलएलबी-द्वितीय सेमेस्टर के छात्र आकाश कासू ने नेशनल म्यू थाई कॉम्पीटिशन में पार्टिसिपेट कर गोल्ड मैडल प्राप्त किया है। यह आयोजन यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इंडिया की ओर से 25 से 30 मई तक तमिलनाडु, ईवीजी फिल्म सिटी चेन्नई में किया गया जिसमें शामिल होकर आकाश ने एक बार फिर गोल्ड मैडल अपने नाम कर लिया है। प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर, सब जूनियर गर्ल्स-बॉयज शामिल हुए। विश्विविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर अरशद हुसैन ने बताया की इसके पहले 5 मई को आयोजित राज्य स्तरीय म्यू- थाई चयन प्रतियोगिता 2023 में भी जीत प्राप्त कर उन्होंने गोल्ड मैडल प्राप्त किया था और एक बार फिर विश्वविद्यालय के छात्र आकाश ने अपने परिवार और विश्वविद्यालय के साथ साथ पुरे प्रदेश का भी नाम रोशन किया है।


Read More:-SRIP : डॉ. जे. के. उपाध्याय के हाथो हुआ फार्मेसी के टॉपर छात्रों का सम्मान…

आकाश कासू की इस सफलता पर पुरे विश्वविद्यालय ने ख़ुशी जाहिर की है साथ ही विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति श्री हर्ष गौतम, कुलपति डॉ. एस.के.सिंह एवं कुलसचिव सी रमेश कुमार ने आकाश को बधाई देते हुए कहा की आकाश ने आज अपनी मेहनत और लगन से ये सफलता प्राप्त की है और हम सभी का नाम रोशन किया है और हम इसके लिए गर्व महसूस करते है।

Read More:-हाई परफॉरमेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी पर वर्कशॉप का आयोजन : SRIP कुम्हारी में हाई परफॉरमेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी पर वर्कशॉप आयोजित


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *