April 21, 2026

रावतपुरा संस्थान से 22 नर्सिंग और 5 फार्मेसी के छात्रों का हुआ श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल में चयन…

0
DSC_2286 - Copy

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स द्वारा नर्सिंग एवं फार्मेसी के क्षेत्र में छात्रों का उज्जवल भविष्य तराशा जा रहा है, जिसका उदाहरण शनिवार को कैंपस में देखने को मिला, जहां पर बीएससी नर्सिंग के 22 छात्रों एवं फार्मेसी के 5 छात्रों का चयन रायपुर के नामी अस्पताल श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल में हुआ है। जिसको लेकर संस्थान में खुशी का महौल बना रहा।

 


जानकारी देते हुए मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग प्राचार्या डी चेनम्मा भास्कर एवं प्राचार्य डॉ अलंकार श्रीवास्तव ने बताया कि नर्सिंग और फार्मेसी में शनिवार को बीएससी नर्सिंग एवं फार्मेसी विद्यार्थियों के लिए श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल द्वारा कैंपस में प्लेसमेंट का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर फार्मेसी आस्था वर्मा , प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर नर्सिंग कुम्हारी देविका ,प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर नर्सिंग बिलासपुर जेरिस अमॉन डॉन और प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर नर्सिंग नया रायपुर चांदनी मोर्ले द्वारा किया गया।

 


प्लेसमेंट प्रक्रिया में सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन प्रकिया का आयोजन भी किया गया, जिसमें 22 बच्चों ने नर्सिंग से व 20 बच्चों ने फार्मेसी से सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कराया। साक्षात्कार के दौरान श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल टीम द्वारा 22 बच्चों का नर्सिंग से में व 5 बच्चों का फार्मेसी से चयन किया गया। बता दें कि श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा शिक्षण संस्थान है, जहां पर विद्यार्थियों को 90 फीसदी प्लेसमेंट कैंपस से ही प्राप्त हो रही है। बीएससी नर्सिंग पासआउट विद्यार्थी सेंट्रल इंडिया के नामी निजी व सरकारी अस्पतालों में अच्छे वेतन पर जॉब कर रहे हैं जिनको संस्थान द्वारा कैंपस में ही प्लेसमेंट मुहैया करवाई गई थी।

 


संस्थान के वाइस चेयरमैन डॉ जे के उपाध्याय ने बताया कि श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज के के 90 फीसदी छात्र वर्तमान में श्री शंकराचार्य मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल , श्री नारायणा हॉस्पिटल , बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल ,श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल, राम कृष्ण हॉस्पिटल , अपोलो हॉस्पिटल , बिलासा ब्लड बैंक में जॉब कर रहे हैं।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *