April 21, 2026

SRIP : डॉ. जे. के. उपाध्याय के हाथो हुआ फार्मेसी के टॉपर छात्रों का सम्मान…

0
DSC_2256

कुम्हारी। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी कुम्हारी में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित कर संस्था के वाईस चेयरमैन डॉ. जे. के. उपाध्याय ने  फार्मेसी के टॉपर छात्रों का सम्मान किया ।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसपल डॉ. अलंकार श्रीवास्तव के स्वागत भाषण के साथ हुई, पूरे शैक्षणिक वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टॉपर छात्रों को बधाई दी, साथ ही कहा कि इस सफलता में निश्चित रूप से छात्रों, अभिभावकों, संकायों और कॉलेज सभी का सहयोगात्मक प्रयास है। उन्होंने छात्रों को उसी गति को बनाए रखने और उच्च हासिल करने की भी सलाह दी।



डॉ. जे. के. उपाध्याय, वाइस चेयरमैन-एसआरजीओआई , डॉ. प्रीति गुरनानी, निदेशक- एसआरआई कुम्हारी ने परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की और बी फार्मा सेमेस्टर सेवन के टॉपर छात्र नीरज साहू, प्रियंका साहू बी फार्मा सेमेस्टर फाइव से सृष्टि कीर्ति बीसी, भोलेश्वर, आशीष डी फार्मा फर्स्ट ईयर से जितेंद्र सोनकर, रितु साहू और सरोज साहू को प्रमाण पत्र के साथ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।



बी फार्मा सेमेस्टर आठवें के छात्र रौशन कुमार झा को वर्ष 2022-23 के छात्र कलाकार के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम छात्रों के लिए गर्व का क्षण था और निश्चित रूप से उनकी आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरणा का काम करेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन विनीता गोटी ,आंचल वर्मा एवं आस्था वर्मा ने किया। इस मौके पर डी फार्मा , बी फार्मा और एम फार्मा कोर्स के छात्र -छात्राये उपस्थिति थे।







 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *