आरोहण 2022 : श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हुआ आज स्टेट लेवल इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन का शुभारम्भ, मुख्य अतिथि रहे CGPURC के अध्यक्ष उमेश मिश्रा…

रायपुर | श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति श्री रविशंकर महराज जी के आशीर्वाद से स्टेट लेवल इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन “आरोहण 2022” का आयोजन आज 7 अप्रैल से शुरू किया गया। ये प्रतिस्पर्धा 7,8 और 9 अप्रैल को विश्वविद्यालय परिसर रायपुर में आयोजित किया जा रही हैं ।
Read More:-छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की मुलाकात…
श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के आस्था मंच में कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रगान के साथ मुख्य अतिथि CGPURC के अध्यक्ष उमेश मिश्रा, विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ खेल आयोग के अध्यक्ष जी.एस. बामरा द्वारा मशाल जलाकर किया गया। साथ ही इस मौके पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ जे.के. उपाध्याय और विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ प्रताप सिंह मौज़ूद रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि CGPURC के अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने आरोहण के इस मौके पर विश्वविद्यालय को बधाई देते हुए प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया एवं अपने खेल के सम्बंधित अनुभव साझा किया ।

Read More:-516 कैदी नवरात्रि का व्रत तो 450 रख रहे रोज़ा, जेल प्रशासन ने कि ये तैयारी…
इसी दौरान विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ खेल आयोग के अध्यक्ष जी.एस. बामरा ने कहा की आरोहण प्रतियोगिता में उपस्थित हो कर काफी ख़ुशी महसूस कर रहे हैं और खेल से सम्बन्धित इस तरह के कार्यक्रम में उपस्थित हो जाता हूँ क्यूंकि मेरी रूचि खेल में शुरू से हैं इसके साथ ही पुरे विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया।

Read More:-क्रिप्टोकरेंसी निवेश में भारत सबसे आगे, सर्वे कर कंपनी ने बताया…
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह ने विश्विवद्यालय के कुलाधिपति श्री रविशंकर महाराज जी के आशीर्वाद एवं विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. जे के. उपाध्याय के नेतृत्व में सभी अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए आरोहण के बारे में चर्चा की और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।

विश्वविद्यालय परिसर में इस प्रतिस्पर्धा की शुरुआत सुबह 6 :30 को रजिस्ट्रेशन से की गई । गौरतलब हैं की सुबह से हो रहे खेल प्रतियोगिता के पहले दिन के मैच के कई राउंड हुए जिसमें वॉलीबॉल 9 ,बैडमिंटन 49 ,बास्केटबॉल10 ,शतरंज 46,टेबल टेनिस 64 और कैरम में 25 मैच खेले गए। जिसमें रायपुर, बीटीआई रायपुर,SSIPMT भिलाई, प्रगति कॉलेज रायपुर, प. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, दिशा कॉलेज, नवीन कॉलेज अभनपुर और हरिशंकर कॉलेज रायपुर ने भाग लिया। वही कल 8 अप्रैल को इन खेलों का सेमीफइनल राउंड खेला जाएगा।

Read More:-स्कूल शिक्षा विभाग निर्देश : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थी किसी भी दुकान से खरीद सकते है यूनिफॉर्म…
श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव चंद्रकांत मोहबिया, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ, छात्रों और आरोहण के समन्वयक डॉ. जितेंद्र शर्मा, क्रांति देवांगन,मोनिका मिश्रा को इस सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएँ दी…





