स्कूल शिक्षा विभाग निर्देश : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थी किसी भी दुकान से खरीद सकते है यूनिफॉर्म…

Read More:-कोरोना वायरस: संक्रामक बनाने वाली आणविक संरचना की पहचान, वायरस को जड़ से ख़त्म करने में मिलगी मदद…
छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थी किसी भी दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए आज़ाद हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने सोशल मीडिया में इस संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों को असत्य सिद्ध करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की छवि को धूमिल करने के लिए इस तरह की बेबुनियाद और पूरी तरह से झूठी अफवाहें फैलाई जा रही है।
Read More:-अमेरिका में छत्तीसगढ़ी फिल्म “मार डारे मया म”, ‘नाचा’के सहयोग से स्पेशल स्क्रीनिंग…
वहीं स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला ने सभी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्राचार्य को अपने विद्यालय के सूचना पटल पर यह सूचना प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं कि हम किसी भी विद्यार्थी को किसी विशेष दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए दवाब नहीं डालते। विद्यार्थी किसी भी दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए आज़ाद हैं।


