516 कैदी नवरात्रि का व्रत तो 450 रख रहे रोज़ा, जेल प्रशासन ने कि ये तैयारी…

देश में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के पास स्थित नैनी सेंट्रल जेल में बंद महिलाओं सहित कुल 516 कैदी नवरात्रि में नौ दिन का उपवास रख रहे हैं। वहीं करीब 450 कैदी रमजान के रोजे रख रहे हैं जेल अधिकारियों ने इनके लिए विशेंष तैयारी भी कि गई हैं।
Read More:-क्रिप्टोकरेंसी निवेश में भारत सबसे आगे, सर्वे कर कंपनी ने बताया…
रिपोर्ट के अनुसार, जेल अधिकारियों ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कुल 1,532 कैदियों ने उपवास रखा और नवरात्रि के आठवें दिन भी इतने ही कैदियों के उपवास रखने की उम्मीद है। वहीं इन 1,532 कैदियों में से 516 कैदी नवरात्रि के तमाम धार्मिक अनुष्ठानों का पालन करते हुए पूरे नौ दिनों का उपवास रख रहे हैं।
Read More:-स्कूल शिक्षा विभाग निर्देश : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थी किसी भी दुकान से खरीद सकते है यूनिफॉर्म…
ख़बर के अनुसार, नैनी सेंट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडे ने बताया, ‘नवरात्रि के पहले दिन कुल 1,532 कैदियों ने उपवास रखा था और अष्टमी के दिन भी इतने ही लोगों के उपवास रखने की उम्मीद है। इन 1,532 कैदियों में से 516 कैदी पूरे नौ दिन के उपवास पर हैं।’ उन्होंने बताया कि नवरात्रि के व्रत रखने वाले हर एक कैदी को आधा किलो आलू, तीन केले, 250 ग्राम दूध और 100 ग्राम चीनी वितरित कराई जा रही है।

साथ ही रमजान के रोजे रखने वाले कैदियों को भी शाम के वक्त अतिरिक्त आहार दिया जा रहा है, जिसमें 200 ग्राम दूध, तीन केले, 30 ग्राम खजूर, नींबू, पाव रोटी और बिस्कुट आदि शामिल हैं।
Read More:-स्कूल शिक्षा विभाग निर्देश : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थी किसी भी दुकान से खरीद सकते है यूनिफॉर्म…
वरिष्ठ जेल अधिक्षक पांडे ने साथ ही दावा किया कि अधिकारियों ने व्रतियों के लिए खास व्यवस्था की है और उन्होंने बताया कि नवरात्रि का व्रत रख रहे कैदी अपने बैरक के साथ-साथ जेल परिसर में भजन-कीर्तन और अन्य अनुष्ठानों में भी भाग लेते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि व्रत रख रहे कैदी सुबह जल्दी उठते हैं, स्नान करते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। जेल अधिकारियों ने इसके साथ ही बताया कि इस साल रोज़ा रखने वाले कैदियों की भी संख्या पिछले वर्षों के मुकाबले ज्यादा है।


