बहुत अच्छी ख़बर: जनवरी में पहुंचा भारत का मर्चेंडाइज़ निर्यात 34.5 अरब डॉलर तक….
भारत की अर्थ व्यवस्था के लिया बड़ी खुशखबरी हैं इस बार जनवरी महीने में भारत का मर्चेंडाइज़ निर्यात 34.5 अरब डॉलर पहुँच गया। इससे देश में विदेश मुद्रा भंडार बढ़ेगा और आयात बिल कम होगा इसके साथ ही विदेशों में भारतीय उत्पाद की मांग बढ़ेगी तो रोज़गार भी पैदा होगा।

Read More:-Job Alert: 1 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां ,जाने कैसे करे आवेदन….
कहा जाता हैं की ,किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की ताक़त उसके निर्यात से बढ़ती है। यानी आप विदेशों में अपना सामान ज़्यादा बेचते हैं और कम ख़रीदते हैं तो यह अर्थव्यवस्था की मज़बूती के संकेत हैं।
अंग्रेज़ी अख़बार द हिन्दू ने इस ख़बर को पहले पन्ने पर प्रमुखता से जगह दी है। हालांकि जनवरी में गुड्स का निर्यात दिसंबर की तुलना में 8.75% कम रहा। दिसंबर में गुड्स का निर्यात रिकॉर्ड 37.81 अरब डॉलर का हुआ था।
Read More:-वैज्ञानिकों का दावा : कार्बनिक पोलिमर विकसित करके, पीने के लिए सुरक्षित बनाएगा जल….
वही 2021-22 में भारत के मर्चेंडाइज़ निर्यात के लक्ष्य को 400 अरब डॉलर के क़रीब ले जाता है। वित्त वर्ष 2021-22 के पहले 10 महीनों में 336 अरब डॉलर का माल बेचा जा चुका है। यह एक साल पहले की तुलना में 47% की बढ़ोतरी है और कोविड महामारी से पहले की तुलना में 27.1% की बढ़ोतरी है।

