श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन झाँसी में आरंभ 2023 का समापन…
झाँसी | cricket |इसके बाद छात्र छात्राओं को संबोधित किया गया जिसमे उन्होंने जीते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनायें दी.

कार्यक्रम की आगामी श्रृंखला में आज समापन दिवस कार्यक्रम जिसका आयोजन बुंदेलखंड कॉलेज बीकेडी कॉलेज के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित हुआ मुख्य अतिथि अंकुर श्रीवास्तव सिटी मजिस्ट्रेट झांसी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एस.के.रॉय प्राचार्य बुंदेलखंड कॉलेज व डॉ. जितेंद्र तिवारी उप प्राचार्य बुंदेलखंड कॉलेज एवं संस्थान प्रबंधक डॉ सत्येंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके उपरांत क्रिक्रेट प्रतियोगिता एवं नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया


बता दे श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आरी झांसी में तीन दिवसों में आयोजित विभिन्न खेलों में विजयी छात्र छात्राओं मेडल पहनाकर, स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया गया इसके बाद खेलो की श्रंखला में एक खेल जो कि लकी ड्रा प्रतियोगिता थी उसका आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियो को क्रमश: 2100/-,1100/-,500/- की नगद धनराशि प्रदान की गयी जिसमें प्रथम स्थान पर शिवांशी तोमर, द्वितीय स्थान पर साक्षी यादव, एवं तृतीय स्थान पर प्रियांशु सोनी रहे ।

मुख्य अतिथि अंकुर श्रीवास्तव ने छात्रो को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाते है और इसके साथ-साथ हमारा मानसिक विकास भी करता हैं, समाज को चाहिये कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन समय समय पर होना चाहिये जिससे कि समाज को एक नई दिशा जिसमें सर्वागीण विकास एवं उत्थानपूर्ण समाज दृष्टिगोचर हो सके|

इसी क्रम में डा. एस.के.राय ने कहा कि परमपूज्य गुरूदेव जिनका संकल्प समाज को उत्थान कर एक नवीन दिशा प्रदान करना हैं मुझे लगता है झांसी क्षेत्र में श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस आरी इस संकल्प को पूर्ण करने की ओर अग्रसर हैं जिसकी श्रंखला में वह नित्य नए आयाम स्थापित कर रहा हैं।

इसके बाद डा. जीतेंद्र कुमार तिवारी ने कहा खेल हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सिखाते हैं। खेलना हमें, आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधार करना सिखाता है। यदि हम खेल का नियमित अभ्यास करें, तो हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान प्रबंधक के द्वारा मुख्य अतिथि महोदय एवं विशिष्ट अतिथि महोदय का आभार भेंट किया गया, इस अवसर पर कार्यक्रम में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों के शिक्षक एवं समस्त छात्र छात्रा उपस्थित रहे ।

श्री रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ जे. के. उपाध्याय ने बताया की खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि सामाजिक विकास में भी खेल काफी सहायक हैं। खेलों में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है साथ ही टीम भावना व प्रतियोगिता की भावना का भी विकास होता है। शिक्षक एवं छात्रो को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी।
