श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हुआ हर्षोल्लास के साथ “होली मिलन 2023”…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय परिसर में “होली मिलन 2023” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंगो के त्यौहार होली मिलन पर स्पून रेस, दम सरास, और अंताक्षरी सहित कई के गेम्स रखे गए। जिसमें सभी संकाय और कर्मचारी सदस्यों ने भाग लिया और सभी गतिविधियों में अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। टीमों का नाम होली के वातावरण को देखते हुए मुगौड़ी,बर्फी, बताशा,जलेबी,गुपचुप,ठंडाई ,भजिया,गुजिया, समोसा एवं ठेठरी रखा गया।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन झाँसी में आरंभ 2023 का समापन…
वहीं कार्यक्रम की शुरुआत स्पून रेस, दम सरास, बैलून गेम्स, म्यूजिकल चेयर और अंताक्षरी गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों के साथ हुई जिसमें स्पून रेस में भजिया एवं गुपचुप ग्रुप विजेता रहा, अंताक्षरी में टीम जलेबी विजेता रही एवं दम सरास में भी टीम जलेबी विजेता रही।


कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. सी रमेश कुमार ने सभी को होली की बहुत सारी बधाइयां दी और उनके द्वारा गाना भी गाया गया जो पूरे इवेंट का एक बहुत ही स्पेशल मूमेंट था। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने परिसर में गुलाल और अबीर खेले साथ ही फैकल्टी और स्टाफ ने बॉलीवुड सॉन्ग्स पर झूम कर डांस किया।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग शहडोल में खेल आयोजन का आखिरी दिन…


