UPSC ESE 2022: यूपीएससी की तरफ से जारी किया इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा के लिए इंटरव्यू कार्यक्रम, देंखे कब से शुरू इंटरव्यू…
संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से साक्षात्कार कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं। UPSC इंजीनियरिंग सर्विसेज 2022 के इंटरव्यू 07 अक्तूबर से शुरू होंगे और 15 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे।
Read More:-श्री रावतपूरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़ार्मेसी के प्रिंसिपल डॉक्टर रविकांत गुप्ता को मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड…
बता दें नोटिस में कहा गया है कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 03.08.2022 को घोषित इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2022 के परिणामों के आधार पर, आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2022 के लिखित योग्य उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण को 07.10.2022 से शुरू करने का निर्णय लिया है। इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2022 की सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार शाखा की पीटी अनुसूची वेबसाइट पर दी गई है।
बता दें कि UPSC ESE Mains 2022 परीक्षा 26 जून को आयोजित की गई थी और परिणाम तीन अगस्त को घोषित किया गया था। भर्ती अभियान का उद्देश्य सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग आदि विभिन्न श्रेणियों के द्वारा कुल 247 रिक्तियों को भरना है।
Read More:-World Wrestling Championship: भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल,भारतीय इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड…


