April 19, 2026

SRU: रिसर्च सेंटर डायरेक्टर डॉ. ए.के. सरकार को मिला नईदुनिया “ज्योतिर्मय अवॉर्ड”…

0
WhatsApp Image 2022-09-20 at 12.44.08 PM

रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ. ए.के. सरकार को नईदुनिया ज्योतिर्मय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । नईदुनिया ज्योतिर्मय अवॉर्ड से छात्रों के भविष्य को आलोकित करने के लिए और शिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने वाले गुरुजनों को सम्मानित किया गया।


 

Read More:-श्री रावतपूरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़ार्मेसी के प्रिंसिपल डॉक्टर रविकांत गुप्ता को मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड…

यह कार्यक्रम शिक्षकों को सम्मान देने और उनके काम की सराहना करते हुए नईदुनिया ग्रुप की तरफ से आयोजित किया गया । बता दें की विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से 50 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी से डॉ. ए.के. सरकार भी शामिल है।

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. उपाध्याय, विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति प्रो. डॉ.एस.के सिंह और प्रभारी कुलसचिव मनोज कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय के रिसर्च सेंटर डायरेक्टर डॉ.ए.के. सरकार को इस आवर्ड से सम्मानित होने पर शुभकामनाएँ दी…

Read More:- World Wrestling Championship: भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल,भारतीय इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड…

srigo


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *