April 19, 2026

छत्तीसगढ़ : भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव ने मुख्यमंत्री को सौंपा उपहार, मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई…

0
0A2A3597B39E848840911C2628F125C5

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के लिए थॉमस कप विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने उपहार स्वरूप अपना हस्ताक्षर किया हुआ बैडमिंटन किट भेजा है। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के हस्ताक्षरयुक्त बैग और बैडमिंटन रैकेट शामिल है। भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा ने आज सीएम बघेल से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें यह उपहार भेंट किया। सीएम ने खिलाड़ियों की तरफ से मिले इस उपहार को सहर्ष स्वीकार करते हुए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने कहा कि थॉमस कप जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रचा है। उल्लेखनीय है कि भारत ने 73 वर्ष में पहली बार बैडमिंटन की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय टीम प्रतियोगिता थॉमस कप जीता है।

join whatsapp


 

Read More:-बड़ी कार्रवाई: भारतीय कोस्ट गार्ड ने पाकिस्तानी नाव के साथ 7 क्रू मेम्बर्स को पकड़ा…

बता दें की को थॉमस कप विजेता टीम के खिलाड़ियों की तरफ से भेंट किए गए बैडमिंटन किट में थॉमस कप विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों में सर्वश्री किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन, एचएस प्रणॉय, चिराग शेट्टी, सात्विक साईराज, प्रियांशु रजावत, धु्रव कपिला, कृष्णा प्रसाद, विष्णु वर्धन और एम.आर. अर्जुन सहित देश के सुप्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी गोपीचंद के हस्ताक्षर भी हैं।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर में यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष और एनएएसी के पूर्व निदेशक का दो दिवसीय दौरा, साझा करेंगे जानकारी और अनुभव, नई शिक्षा नीति पर व्याख्यान…

छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज स्पर्धा-

सीएम बघेल से मुलाकात के दौरान भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन संघ द्वारा इस वर्ष छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन की इंटरनेशनल चैलेंज स्पर्धा के आयोजन का फैसला किया गया है। इसके आयोजन की संभावित तिथि 20 से 25 सितम्बर 2022 तक रहेगी। उन्होंने इस आयोजन के लिए सीएम से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस इंटरनेशनल स्पर्धा के आयोजन से वैश्विक खेल मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की उपस्थिति दर्ज होगी और भविष्य में भी प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के आयोजन की संभावनाएं बढ़ेंगी। सीएम बघेल ने इस इंटरनेशनल स्पर्धा के आयोजन के लिए सहमति देते हुए आयोजन के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव मिश्रा ने सीएम से छत्तीसगढ़ में जल्द से जल्द बैडमिंटन अकादमी की स्थापना कराने का आग्रह भी किया।

सीएम ने पिछले वर्ष सितम्बर माह में रायपुर में बैडमिंटन अकादमी की स्थापना की घोषणा की थी। मिश्रा ने सीएम को बताया कि छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन अकादमी संचालित होने से भारतीय बैडमिंटन संघ की तरफ से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट कोच की सुविधा छत्तीसगढ़ को मिलेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन के राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र के शुरू होने की संभावना भी बढ़ेगी। सीएम ने बैडमिंटन अकादमी की स्थापना की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Read More:-भारत एवं स्वीडन ने की “पर्यावरण शिखर सम्मेलन स्टॉकहोम प्लस 50” से पूर्व उद्योग ट्रांजीशन वार्ता की मेजबानी…

 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *