श्री रावतपुरा सरकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चित्रकूट में स्कूली छात्रों के लिए निशुल्क ऑन जॉब ट्रेनिंग…
चित्रकूट।। श्री रावतपुरा सरकार संस्थान चित्रकूट में महाराज जी के आशीर्वाद और संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ जे.के. उपाध्याय, और सीएओ राघवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विगत कई दिनों से स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत स्कूली छात्रों का बीस दिवसीय निशुल्क ऑन जॉब ट्रेनिंग प्रोग्राम इस वर्ष भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शासकीय कामता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चित्रकूट की व्यवसायिक शिक्षा के छात्र-छात्राएं श्री रावतपुरा सरकार आईटीआई चित्रकूट से निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।
Read More:-छत्तीसगढ़ : भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव ने मुख्यमंत्री को सौंपा उपहार, मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई…
प्रशिक्षण में छात्र छात्राओं को जहां एक ओर इलेक्ट्रॉनिक सॉफ्टवेयर से संबंधित लघु प्रशिक्षण जैसे मोटर जनरेटर का रखरखाव रिवाइंडिंग इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंटेशन वर्क सोलर सिस्टम की बेसिक जानकारी प्रदान की जा रही है वहीं दूसरी तरफ छात्रों के भविष्य के संबंध में कैरियर काउंसलिंग क्लासेस की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
संस्थान के फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डॉ रविकांत गुप्ता ने प्रशिक्षण को ज्यादा रोचक बनाने और संस्थान द्वारा की जा रही शैक्षणिक गतिविधियों को विस्तार से डिजिटल क्लास के रूप में समझाई जा रही है। और संस्थान में उपलब्ध सुविधाएं कोर्स स्टाफ फीस और भविष्य में स्कोप के संबंध में पावरप्वाइंट के जरिये छात्रों की कैरियर काउंसलिंग की जा रही है।

Read Moreबड़ी कार्रवाई: भारतीय कोस्ट गार्ड ने पाकिस्तानी नाव के साथ 7 क्रू मेम्बर्स को पकड़ा…
वही आईटीआई के प्राचार्य दीपक तिवारी ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण निश्चित रूप से छात्रों के भविष्य की रुचि मुताबिक सही दिशा निर्धारण के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं। छात्रों का ऐसे प्रशिक्षण में रुचि लेना उनकी कौशल कला को निखारने में अत्यंत मददगार है। इस प्रशिक्षण में सफल छात्रों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के अंत में छात्र छात्राओं को कैंपस विजिट के अंतर्गत कल्पना चावला प्रशासनिक भवन, भीमराव अंबेडकर भवन, संस्कृत विद्यालय ,अरबिंदो भवन,फार्मेसी विभाग, शिक्षा विभाग और आईटीआई के अलावा मंदिर गौशाला और उद्यानों का भ्रमण करवाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थान के आईटी प्रभारी उमेश यादव, कामता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के हिमांशु कमल शुक्ला, सुशील त्रिपाठी के अलावा सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय ने श्री रावतपुरा सरकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चित्रकूट के सभी शैक्षणिक स्टाफ को निशुल्क ऑन जॉब ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए शुभकामनाएं दी…
Read More:- श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर में यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष और एनएएसी के पूर्व निदेशक का दो दिवसीय दौरा, साझा करेंगे जानकारी और अनुभव, नई शिक्षा नीति पर व्याख्यान…


