Fashion: लाखों के है ये कटे-फटे जूतें, क्यूँ है आखिर चर्चा में…
फैशन के नाम पर हर दिन हमें एक से बढ़कर एक चीज़ें देखने को मिल जाती हैं. कई बार तो कुछ ऐसा भी दिख जाता है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि इसे कोई पहनता भी होगा ! कुछ ऐसा ही हुआ तब, जब इंटरनेट पर छा गया लग्ज़री फैशन ब्रांड बैलेंसियागा के जूतों का नया कलेक्शन. ये जूते देखकर आप भी कनफ्यूज़ हो जाएंगे कि इन्हें कबाड़ से उठाया गया है या फिर गलती से ऑनलाइन पोस्ट हो गया है !
Read More :- बिजली संकट : कोल इंडिया शुरू करेगी 20 बंद खदाने, छग से 4 शामिल…
Balenciaga के इस नए कलेक्शन का नाम ‘Paris Sneaker’ रखा गया है. ये स्पैनिश फैशन ब्रांड अपने ओवर द टॉप कलेक्शंस के लिए हमेशा ही चर्चा में रहता है. कभी स्वेटर तो कभी बेल्ट के नाम पर बैलेंसियागा ने अजीबोगरीब चीज़ें पेश करके सुर्खियां हासिल की हैं. इस बार इसका जो कलेक्शन चर्चा में है, वो बैलेंसियागा के जूते हैं, जो दिखने में जूते कम और कचरा ज्यादा लग रहा है
जूतों की कीमत – अब आपको बता दें कि Balenciaga के ‘Paris Sneaker’ कलेक्शन के जूतों की कीमत कहीं से भी कम नहीं है. ये अलग-अलग रंगों में उपलब्ध हैं और इनके सबसे कम कीमत वाले जूतें भी $495 यानि भारतीय मुद्रा में Rs 38,208 और $625 यानि भारतीय मुद्रा में Rs 48,243 है. अगर किसी को एक्स्ट्रा डिस्ट्रेस्ड यानि बिल्कुल ही फटा हुआ जूता चाहिए तो उसे £1,290 यानि करीब 1 लाख 43 हज़ार रुपये खर्च करने होंगे. इन जूतों के कैनवस से लेकर उसकी रबर रिप्स तक कटी-फटी हुई हैं. बैलेंसियागा का लोगो जूते में बिल्कुल आगे की तरफ लगा हुआ है. फैशन ब्रांड का कहना है कि उन्होंने इस कलेक्शन के ज़रिये क्लासिक डिज़ाइन और रीटूल किया है. वे टाइमलेस कैजुअल वियर को पेश करना चाहते हैं. डिस्ट्रेस्ड कैनवस, रफ किनारे और पहले पहने गए लुक के साथ इसे पेश किया गया है.

जूतों का ये अजीबोगरीब कलेक्शन फिलहाल अमेरिका और मिडिल ईस्ट के देशों में आ चुका है. जापान और यूरोपियन मार्केट में भी ये जूते मिल रहे हैं.

