Tomato Fever : बच्चों पर मिले दुर्लभ बीमार के लक्षण, केरल में टोमेटो फीवर का कहर…
केरल में बच्चों पर नई मुसीबत का पता चला है। 80 बच्चे बीमार पड़े गए हैं और कहा जा रहा है कि इन्हें Tomato Fever या Tomato Flu हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी बच्चे 5 साल के कम उम्र के हैं, जिनमें इस दुर्लभ बीमार के लक्षण मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में मरीज बढ़ सकते हैं। केरल में मरीज सामने आने के बाद तमिलनाडु में भी हड़कंप मच गया है। संक्रमण को तमिलनाडु में प्रवेश करने से रोकने के लिए तमिलनाडु-केरल सीमा पर स्थित वालयार शहर में एक मेडिकल टीम तैनात की गई है जो बुखार, चकत्ते और अन्य बीमारी के साथ कोयंबटूर में प्रवेश करने वालों की जांच कर रही है। ये ही Tomato Fever के शुरुआती लक्षण बताए गए हैं।
टमाटर फ्लू या टेमैटो फ्लू एक सामान्य वायरल संक्रमण है, जिसमें पांच साल से कम उम्र के बच्चों को बुखार होता है। आमतौर पर चकत्ते, त्वचा में जलन और शरीर में पानी की कमी के साथ इसकी शुरुआत होती है। फ्लू से संक्रमित बच्चे के शरीर के कई हिस्सों पर छाले पड़ जाते हैं, जो आम तौर पर लाल रंग के होते हैं, और इसलिए इसे ‘टमाटर फ्लू’ या ‘टमाटर बुखार’ कहा जाता है। वर्तमान में संक्रमण केवल केरल के कोल्लम जिले के कुछ हिस्सों में बताया गया है, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि निवारक उपाय नहीं किए गए, तो संक्रमण अन्य क्षेत्रों में भी फैल सकता है।
Read More :- Bollywood : फिल्म रिलीज से पहले मानुषी ने बटोरी तारीफें, 3 जून को आ रही ‘पृथ्वीराज’…

Read More :- Cyclone Alert: आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के करीब बढ़ रहा ‘असानी’, NDRF की 50 टीमों को किया तैनात…
Tomato Flu के लक्षण
– तेज बुखार
-चकत्ते
-त्वचा में जलन
-हाथों और पैरों में त्वचा का रंग बदलना
-फफोले
-शरीर में पानी की कमी
-पेट में ऐंठन, मतली, उल्टी, या दस्त
-सर्दी खांसी
-थकान और शरीर में दर्द

