श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका को मिला “छत्तीसगढ़ साहित्य गौरव सम्मान”, प्रदेश की 5 महिला रचनाकारों में शामिल आयुषी तिवारी…
रायपुर।। राजधानी में 29 अप्रैल को “सारंग महोत्सव ” का आयोजन रायपुर स्थित वृंदावन हाल में किया गया। जिसमें श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका आयुषी तिवारी को “छत्तीसगढ़ साहित्य गौरव सम्मान” से नवाज़ा गया। यह कार्यक्रम साहित्य प्रेमियों के लिए 5 सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें पहले सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जगह से शामिल हुए रचनाकारों ने कविता पाठ किया तथा छत्तीसगढ़ की 5 महिला रचनाकारों को “छत्तीसगढ़ साहित्य गौरव सम्मान ” देकर सम्मानित किया गया। जिसमे श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका आयुषी तिवारी का नाम भी शामिल है।
Read More:-अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस: श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हुई “नृत्य ऑन द बीट” प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा…

Read More:-अन्तरिक्ष अभियान में सक्रिय ISRO, कई सहयोगी देशों के साथ कर रहा काम…
बता दें महोत्सव में अतिथि के रूप में भारत के प्रसिद्ध भाषाविद् डॉ. चित्तरंजन कर और छत्तीसगढ़ कॉलेज से हिंदी की प्रोफेसर डॉ. उर्मिला ने सहायक प्राध्यापिका आयुषी तिवारी को “छत्तीसगढ़ साहित्य गौरव सम्मान ” से सम्मानित किया। बता दें कि आयुषी तिवारी अंतर्राष्ट्रीय लेखिका हैं उनकी एकल 2 किताबें प्रकाशित हैं, 12 किताबों का उन्होंने संकलन किया है जिसमें से 3 अंतर्राष्ट्रीय हैं और 200 से अधिक किताबों में उन्होंने सह लेखक के रूप में काम किया है। वर्तमान में वे एक अंग्रेजी नॉवेल भी लिख रही हैं।

Read More:-CUET ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी, देंखे परीक्षा तिथि और पैटर्न…
विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका आयुषी तिवारी की इस सफलता के लिए श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय , कुलपति डॉ. एस. के. सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ ने आयुषी तिवारी को शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि उनकी इस सफलता के लिए वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।…

