अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस: श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हुई “नृत्य ऑन द बीट” प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में रविशंकर महाराज जी के आशीर्वाद से अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस-2022 के मौके पर 30 अप्रैल को नृत्य प्रतियोगिता “नृत्य ऑन द बीट” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. के. सिंह और कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में हुआ ।
नृत्य प्रतियोगिता की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर के आस्था मंच में राष्ट्रगान, और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक विकास उपाध्याय, विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस चांदनी पारेख, छत्तीसगढ़ी संगीतकार The Three Sisters रेखा जोशी, रमा जोशी, प्रभा जोशी और कोरियोग्राफर मैडी सिंह का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया ।वही विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को ऐसी दिशा और प्रेरणा देना हैं जिससे वो अपनी प्रतिभा को निखार सके और उन्हें सही दिशा में ले जाये।

साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. के. सिंह ने महाराज जी को सादर नमन करते हुए प्रतियोगिता में मौज़ूद सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्ररित किया।
मुख्य अतिथि विधायक विकास उपाध्याय ने सभी छात्रों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपके पालक जिस उद्देश्य से आपको शिक्षा प्राप्त करने भेजा हैं उसे सही दिशा और सही तरह से निखारना आपका कर्तव्य हैं।

छत्तीसगढ़ी संगीतकार रमा जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों से कहा की पढ़ाई के साथ-साथ अपनी लोक संस्कृति का सम्मान करें साथ ही देश और दुनिया में उसे आगे बढ़ाने के लिए अपनी सहभागिता निभाएं।

प्रतियोगिता में छात्रों ने समूह नृत्य और एकल नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी । वही प्रतियोगिता के जजों ने सभी तरह के डांस परफॉरमेंस की जमकर तारीफ़ की, और प्रतिभागियों ने जमकर तालियाँ बटोरी, कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागी समूह नृत्य में प्रथम पुष्पलता एंड ग्रुप ,द्वितीय लैला एंड किशोर ग्रुप एवं एकल नृत्य में प्रथमपिंकी मांझी (नर्सिंग ),द्वितीय प्रतिभा वैष्णव (लॉ )को सम्मानित किया। वही मौजूद मुख्य अतिथियों को विश्वविद्यालय का स्मृति चिन्ह भेट कर उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया।

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलपति डॉ. एस. के. सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ को “नृत्य ऑन द बीट” प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी…
Read More :- CG Vyapam: जूनियर इंजीनियर सिविल एडमिट कार्ड जारी, देंखे कब होगी परीक्षा…





