June 15, 2026

CG Vyapam: जूनियर इंजीनियर सिविल एडमिट कार्ड जारी, देंखे कब होगी परीक्षा…

0
CG-Vyapam-Sub-Engineer-Admit-card-2022-UpAbhiyanta-780x470

रायपुर । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने सब इंजीनियर या जूनियर इंजीनियर सिविल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सीजी व्यापम ने यह हॉल टिकट ऑफिशिलय वेबसाइट cgvyapam.cgstate.gov.in  पर जारी किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के साथ अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें की सब इंजीनियर या जूनियर इंजीनियर सिविल परीक्षा 8 मई को होनी है।

join whatsapp

ध्यान देने योग्य बातें-

उम्मीदवार ध्यान रखें कि, एडमिट कार्ड के साथ वैध आईडी प्रूफ जैसे वोटिंग आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि ले जाना अनिवार्य होगा। बता दें कि सीजी व्यापम JE परीक्षा 150 अंकों की होगी। परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय  प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें दो अलग-अलग वर्गों यानी सेक्शन-ए और सेक्शन-बी में होंगे। वहीं गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग की होगी। इसके अलावा स्टूडेंट्स एक और बात का ध्यान रखें कि हॉल टिकट में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के बाद ही एग्जाम सेंटर पर पहुंचे। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान कोविड-19 दिशानिर्देशों का भी सख्ती से पालन करें।

ऐसे करें डाउनलोड-

सीजी व्यापम जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट cgvyapam.cgstate.gov.in पर जाएं और ‘एडमिट कार्ड’ टैब पर जाएं।


Read More :- Summer Beauty Tips: त्वचा और बालों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए, देखें ये टिप्स…


इसके बाद, ‘उप अभियंता(सिविल) भर्ती परीक्षा (WRSE22) – 2022 हेतु प्रवेश पत्र ’हेतु प्रवेश पत्र’ पर क्लिक करें। अब अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने खाते में लॉगिन करें।


Read More :- Whatsapp : एक से ज्यादा फोन पर एक अकाउंट कर सकते है  यूज, जल्द होगा रोल आउट…


इसके बाद सीजी व्यापम जूनियर इंजीनियर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। इसके बाद अभ्यर्थी हॉल टिकट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *