Whatsapp : एक से ज्यादा फोन पर एक अकाउंट कर सकते है यूज, जल्द होगा रोल आउट…
व्हाट्सएप यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही आपको एक से ज्यादा फोन पर एक अकाउंट का यूज करने की सुविधा मिल सकती है। व्हाट्सएप ने पिछले महीने एंड्रॉइड और आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए मल्टी-डिवाइस सपोर्ट का खुलासा किया था, जिससे उन्हें फोन पर एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता के बिना चार पीसी और एक स्मार्टफोन से अपने व्हाट्सएप अकाउंट में लॉग इन करने की परमिशन मिली। हालाँकि, लोकप्रिय फीचर लीकस्टर WABetaInfo ने अब बताया है कि व्हाट्सएप को जल्द ही एक ऐसा फीचर मिल सकता है जो दूसरे स्मार्टफोन को उनके प्राइमरी व्हाट्सएप नंबर के लिए एक साथी के रूप में लिंक करने की अनुमति देगा। इस फीचर को एंड्रॉइड 2.22.10.13 के लिए व्हाट्सएप बीटा पर देखा गया था।
फीचर टिपस्टर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जो सेकेंडरी मोबाइल डिवाइस पर व्हाट्सएप खोलते समय इंटरफेस दिखाता है। स्क्रीनशॉट एक “रजिस्टर्ड डिवाइस के सपोर्ट के रूप में” दिखाता है, जो इस बात की एक झलक पेश करता है कि हम मैसेजिंग ऐप से क्या उम्मीद कर सकते हैं।

Read More :- छत्तीसगढ़ : एकलव्य विद्यालय भवनों के अधोसंरचना विकास के लिए 35 करोड़ रूपए की मंजूरी…
यह सुविधा यूजर्स को प्राइमरी डिवाइस का उपयोग करके सेकेंडरी स्मार्टफोन स्क्रीन पर क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए कह सकती है। यह सेकंडरी उपकरण एक टैबलेट भी हो सकता है – जिससे सैकड़ों हजारों टैबलेट यूजर्स की इच्छा पूरी हो जाती है।
Read More :- हेल्थकेयर: क्यों होती है ड्राय आइज़ की समस्या,जानिए बचने के उपाय…
WABetaInfo ने हालांकि इस बात पर प्रकाश डाला कि यह सुविधा अभी भी अंडर डेवलपमेंट में है। इसका मतलब यह भी है कि सुविधाओं को रोल आउट करने के लिए कोई डेडलाइन नहीं है।

