Summer Beauty Tips: त्वचा और बालों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए, देखें ये टिप्स…
इन दिनों तेज गर्मी से काफी थकान और सुस्ती महसूस होती है। इस मौसम में सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। तेज धूप और धूल के कारण टैन, सनबर्न, पिगमेंटेशन, काले धब्बे और रूखे बाल आदि का सामना करना पड़ता है। और फिर ऐसे में इनकी देखभाल करना बहुत ही आवश्यक है। बालों और त्वचा को हेल्दी रखने के लिए आप कई तरह के टिप्स भी फॉलो कर सकते हैं। ये गर्मी के मौसम में आपके बहुत काम आएंगे।
गर्मियों में करें फॉलो ये टिप्स –
खुद को रखें हाइड्रेट- चिलचिलाती गर्मियों से खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। गर्मी की वजह बहुत अधिक पसीना आता है। इस कारण शरीर जरूरी पोषक तत्व और मिनरल खो देता है। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पानी का अधिक मात्रा में सेवन करें। ये न केवल आपके सिस्टम को ठंडा रखता है बल्कि इसे साफ भी करता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपकी त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो आता है। आप पानी से भरपूर फूड्स का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें तरबूज और खीरे जैसे फूड्स शामिल हैं।
Read More :- छत्तीसगढ़ : एकलव्य विद्यालय भवनों के अधोसंरचना विकास के लिए 35 करोड़ रूपए की मंजूरी…

हल्के कपड़े पहनें- गर्मियों के दौरान सूती और खादी के हल्के कपड़े पहनें। ये आपकी त्वचा को सांस लेने में मदद करते हैं। गर्मियों में हल्के रंग के कपड़े पहनने पसंद किए जाते हैं। हम गर्मियों में हल्के रंग के कपड़े पहनते हैं क्योंकि ये हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।
सनस्क्रीन लगाएं- गर्मियों में आपके हैंडबैग में सनस्क्रीन जरूर होनी चाहिए। बाहर निकलने से कम से कम 30 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं, ताकि आपकी त्वचा इसे सोख सके. ये आपकी त्वचा को टैन से बचाती है। ये त्वचा पर सीधी धूप के कारण सनबर्न, पिगमेंटेशन और काले धब्बों को होने से रोकती है।
Read More :- सिंगल यूज मास्क से बना बेहतर कंक्रीट, रिसर्च में आया सामने…
त्वचा को मॉइस्चराइज करें- पसीना और गंदगी हमारे त्वचा के छिद्रों को बंद कर देते हैं। इस कारण ब्लैकहेड्स और ब्रेकआउट हो जाते हैं। त्वचा की देखभाल करने के लिए त्वचा को नियमित रूप से क्लीन करना जरूरी है। इसी के साथ त्वचा को टोन और मॉइस्चराइज करना भी आपके ब्यूटी रूटीन का हिस्सा होना चाहिए। आप त्वचा के लिए माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए हफ्ते में एक या दो बार त्वचा को एक्सफोलिएट जरूर करें। बैग में फेस वॉश जरूर रखें। ये त्वचा पर जमी हुई गंदगी को हटाने में मदद करेगा।
हेयर मास्क- गर्मी की तेज धूप आपके बालों को भी काफी नुकसान पहुंचाती है. स्कैल्प में पसीने के कारण खुजली की समस्या होने लगती है। ऐसे में आप घर के बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। सप्ताह में कम से कम एक बार हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।

