June 14, 2026

निगम की हेल्प लाइन नंबर पर कर सकते है शिकायत, निदान 1100…

0
raipur-nagar-nigam-1456069945_835x547

नगर निगम ने वार्डवासियों के लिए किसी भी समस्या की शिकायत के लिए निदान 1100 हेल्पलाइन नंबर जारी कर रखा है। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने पर निराकरण किया जाता है। एक जनवरी से 18 अप्रैल 2022 में निदान 1100 पर कुल 10287 शिकायत दर्ज हुई हैं। इसमें से समयावधि में 7522 निराकरण किया गया है, जबकि समयावधि के बाद 2393 निराकृत किए गए हैं। समयावधि में केवल 226 शिकायतें लंबित थी। समयावधि के बाद की 146 शिकायतें लंबित है। इन सभी पर फिलहाल कार्रवाई चल रही है। निदान 1100 में सबसे अधिक 4358 नाला और ड्रेनेज और सबसे कम रूटीन कार्ड, नल कनेक्शन और आनलाइन प्रापर्टी टैक्स की एक-एक शिकायतें निदान पर दर्ज की गई है।

join whatsapp

पिछले साल नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से जारी रैंकिंग में प्रदेश के 13 नगर निगमों में रायपुर ने एक ग्रेड हासिल किया था। निगम के अफसरों का दावा है कि निदान में दर्ज की गई शिकायतों का सबसे अधिक निपटारा किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि निदान 1100 पर रोजाना औसतन 80 से 100 शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। अलग-अलग शिकायतों का निराकरण करने का समय दो घंटे से अधिकतम 48 घंटे तय है। कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी रहती है। हालांकि, कोशिश की जाती है कि छोटी से बड़ी समस्याओं का समयावधि में निराकरण कर लोगों को राहत दी जाए।

 Read More :- AMU : मुस्लिम छात्र ने किया हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र का पाठ, दिया प्रेम और सद्भाव का संदेश…

इन प्रकरणों का निदान-

Read More :- UGC: उच्च शिक्षा नियामक यूजीसी की तरफ से डुअल डिग्री और ट्विन डिग्री कार्यक्रमों को किया गया मान्य…

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, मवेशियों की समस्या, अनुज्ञा प्रमाण पत्र, निर्माण कार्यों और वेस्ट मटेरियल, नल कनेक्शन, पेंशन प्रकरण, निगम के लोक कर्म विभाग के विभिन्न् निर्माण कार्य, राशन कार्ड प्रकरण, सालिड वेस्ट मटेरियल कार्य, मृत मवेशियों के प्रकरण, सड़क-बत्ती कनेक्शन की समस्या, बाथरूम या मूत्रालय की समस्या, पेयजल सप्लाई से संबंधित प्रकरण, निगम से संबंधित अन्य समस्याओं को निदान के नंबर पर काल करके दर्ज कराई जा सकती हैं। निगर निगम अपर आयुक्त ने कहा, निदान 1100 पर शिकायत मिलने के दो से 48 घंटे के भीतर समस्या का समाधान किया जाता है। समय के बाद समस्या के समाधान को लेकर मोनिटरिंग  की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए जाते हैं।

Read More :- बच्चों को मिलेगी खेल-खेल में शिक्षा, छह हजार से ज्यादा स्कूलों में खोली जाएगी बालवाड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *