April 21, 2026

प्रधानमंत्री मोदी का 3 दिवसीय गुजरात दौरा , डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक भी लेंगे कार्यक्रमों में हिस्सा…

0
251bf3fd70efa05c2fe56473f3dcdc7a_original

पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार 18 अप्रैल से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे, इस दौरे में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। बता दें की दौरे के दौरान पीएम मोदी गांधीनगर, बनासकांठा, जामनगर और दाहोद के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदानोम घेब्रेयसस की भी तीन दिवसीय गुजरात यात्रा आज से शुरू होगी। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

join whatsapp


Read More:-जल्द होगी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के खाली पदों पर भर्ती, 6-8 महीनों में पूरी होगी प्रक्रिया…

राजकोट के जिलाधिकारी अरुण महेश बाबू ने कहा कि डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक घेब्रेयसस 18 अप्रैल को राजकोट पहुंचेंगे, जहां वह रात में ठहरेंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को डब्ल्यूएचओ महासचिव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जामनगर में डब्ल्यूएचओ-वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।


Read More:-सीबीएसई : टर्म-2 परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नों पर हो आधारित, छात्र कर रहे मांग…

साथ ही घेब्रेयसस बुधवार को गांधीनगर में रहेंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक आयुष निवेश एवं नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वहीं, राजकोट के महापौर प्रदीप देव ने कहा कि मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भी सोमवार को राजकोट पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि जगन्नाथ के सम्मान में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए बहुत गर्व की बात है कि ‘डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन’ की आधारशिला 19 अप्रैल को रखी जाएगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि यह केंद्र वैश्विक आरोग्य को आगे बढ़ाने के लिए चिकित्सा की पारंपरिक पद्धति का उपयोग करने के प्रयासों को मजबूती प्रदान करेगा।

Read More:- छत्तीसगढ़ के महुआ की अन्तराष्ट्रीय मांग, पहली बार यूनाईटेड किंगडम जाएगा CG का महुआ फूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *