NASA: नासा कर रहा SLS रॉकेट को चंद्रमा पर भेजने की तैयारी , तीसरी बार फेल हुआ ड्रेस रिहर्सल…
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा SLS रॉकेट को चंद्रमा पर भेजने की तैयारी कर रही है. इस बीच रॉकेट का उलटी गिनती परीक्षण हाइड्रोजन रिसाव के कारण फेल हो गया. नासा तीसरी बार ड्रेस रिहर्सल करने का प्रयास कर रहा था. नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन का विशाल SLS रॉकेट को चंद्रमा पर भेजने के लिए किया जाने वाला उलटी गिनती परीक्षण यानी ड्रेस रिहर्सल हाइड्रोजन रिसाव के कारण विफल हो गया.
प्रक्षेपण दल के ईंधन भरते ही रिसाव होने की बात सामने आई. यह तीसरा मौका था, जब नासा ने पूर्ण परीक्षण करने का प्रयास किया. यह चंद्रमा के लिए एक परीक्षण उड़ान भेजने से पहले का एक आवश्यक कदम है.
Read More :- प्रधानमंत्री मोदी का 3 दिवसीय गुजरात दौरा , डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक भी लेंगे कार्यक्रमों में हिस्सा…
इस बार, प्रक्षेपण दल 30-मंजिला स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट के मुख्य चरण में कुछ सुपर-कोल्ड लिक्विड हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को लोड करने में आंशिक रूप से कामयाब रहा. अधिकारियों ने बताया कि तरल हाइड्रोजन बेहद खतरनाक होता है. परीक्षण से पहले रिसाव संबंधी जांच की गई थी.
Read More :- जल्द होगी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के खाली पदों पर भर्ती, 6-8 महीनों में पूरी होगी प्रक्रिया…
उल्टी गिनती परीक्षण के पहले दो प्रयास भी विफल रहे थे. अधिकारियों ने ट्विटर पर बताया कि वे अपने अगले कदमों का आंकलन कर रहे हैं. नासा 322 फुट यानी 98 मीटर के SLS रॉकेट को जून में प्रक्षेपित करने की योजना बना रहा है. इसे चार से छह सप्ताह के मिशन पर चंद्रमा के चक्कर लगाने के लिए भेजा जाएगा. दूसरी परीक्षण उड़ान में अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा जाएगा, जिसके 2024 में जाने की उम्मीद है.


