June 14, 2026

 छत्तीसगढ़ के महुआ की अन्तराष्ट्रीय मांग, पहली बार यूनाईटेड किंगडम जाएगा CG का महुआ फूल…

0
mahua

कोरबा | जिले का महुआ फूल पहली बार यूनाईटेड किंगडम जाएगा। कटघोरा के जटगा रेंज और कोरबा के बड़मार करतला में फूड ग्रेड महुआ का संग्रहण किया जा रहा है। यूके की एक निजी कंपनी ने राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति से फूड ग्रेड महुआ खरीदी करने अनुबंध किया है। इसकी प्रति क्विंटल दर 15 हजार रुपए निर्धारित है। सामान्य महुआ की दर 3600 रुपए निर्धारित है। कंपनी ने 10 हजार क्विंटल की डिमांड की है, लेकिन इस बार 1800 क्विंटल आपूर्ति करने का लक्ष्य निर्धारित है। प्रदेश के 9 वन मंडल में पेड़ के नीचे नेट लगाकर महुआ संग्रहण किया जा रहा है। कोरबा जिले के साथ पूरे प्रदेश में हर साल लगभग 5 लाख क्विंटल से ज्यादा महुआ फुल का संग्रहण होता है। पहले महुआ से मात्र शराब बनाया जाता था। अब इस महुआ फूल को खाद्य प्रोडक्ट अभी बनाया जा रहा है।

join whatsapp

महुआ से लड्डू, जूस, कुकीज, चॉकलेट, अचार, जैम बनाए जा रहे हैं। कोरबा जिले में हरियाली महिला समूह महुआ लड्डू बना रहा है। इसकी डिमांड रायपुर, बेंगलुरु, दिल्ली तक है। जिले में इस साल महुआ की बंपर पैदावार हुई है। इसकी वजह से सामान्य महुआ जो 50 से 52 रुपए बिक रहा था वह 38 से 40 रुपए हो गया है। वन विभाग का समर्थन मूल्य 36 रुपए प्रति किलो है। इसकी वजह से व्यवसायी 2 से 3 रुपए अधिक में खरीदी कर रहे हैं। अजगरबहार के एक व्यक्ति ने बताया कि पहले 1 क्विंटल महुआ बिन पाता था। इस साल अब तक 3 क्विंटल तक महुआ संग्रहण कर चुका हूं। पिछले साल से 3 गुना अधिक महुआ ग्रामीणों ने संग्रहण किया है।

Read More :- प्रदेश में पहली बार औषधीय और सुगंधित प्रजाति जिरेनियम की खेती, देश-विदेश में जबरदस्त मांग…

फूड ग्रेड महुआ के लिए संग्राहकों से 50 रुपए प्रति किलो की दर से कच्चा महुआ खरीदी कर रहे हैं। कटघोरा वन मंडल में एक हजार क्विंटल कच्चा महुआ की खरीदी करेंगे। यह सूखने के बाद 200 क्विंटल हो जाएगा। यहां 90 संग्राहकों के 500 पेड़ों में महुआ संग्रहण हो रहा है। इस सूखे महुआ की कीमत डेढ़ सौ रुपए किलो है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि महुआ संग्रहण से ग्रामीण ग्राहकों को अधिक लाभ मिलेगा। महुआ आधारित प्रसंस्करण केंद्र जशपुर में महुआ सैनिटाइजर बनाया जा रहा है।अलग-अलग क्षेत्र में प्रोडक्ट अब बन रहा है। इसका फायदा ग्रामीणों को मिलेगा। इस बार जटगा से फूड ग्रेड महुआ की खरीदी शुरू की गई है। आगे दूसरी समितियों में भी खरीदी होगी, ताकि अधिक लाभ संग्राहकों को मिल सके। पहली बार समिति का महुआ यूके जाएगा।

Read More :- Health : वजन कम करना है तो, इसे करे डाइट में शामिल, ध्यान रखे डॉ से जरुर ले परामर्श…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *