April 21, 2026

जल्द होगी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के खाली पदों पर भर्ती, 6-8 महीनों में पूरी होगी प्रक्रिया…

0
Central-Universities-in-India

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में खाली पड़े पदों को लेकर संसद के कई सदस्यों ने अपनी चिंता जताई है. बीजू जनता दल के सांसद सुजीत कुमार ने बताया कि ओडिशा के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के 154 पदों में से 137 पद खाली पड़े हैं. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के खाली पड़े पदों पर आने वाले 6 से 8 महीनों में भर्तियां पूरी कर ली जाएगी. इन पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है, जिसके तहत इन खाली पदों को भरने का काम छह से आठ महीने में पूरा हो जाएगा.

join whatsapp

हाल ही में शिक्षा मंत्री ने राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में करीब 6,558 शिक्षण और 15,227 गैर-शिक्षण पद खाली पड़े हैं. वहीं 4,000 से अधिक शिक्षण पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन पहले ही जारी किया जा चुका है.  संसद के कई सदस्यों ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में खाली पड़े पदों को लेकर अपनी चिंता जताई है. राज्यसभा में 6 अप्रैल के सत्र में बीजू जनता दल के सांसद सुजीत कुमार ने ओडिशा के कोरापुट के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के खाली पड़े पदों को लेकर होने वाली भर्ती पर अपनी चिंता व्यक्त की थी.

Read More :-  छत्तीसगढ़ के महुआ की अन्तराष्ट्रीय मांग, पहली बार यूनाईटेड किंगडम जाएगा CG का महुआ फूल…

सुजीत कुमार ने बताया कि ओडिशा के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के 154 पदों में से 137 पद खाली पड़े हैं. शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार इन विश्वविद्यालयों में करीब 89 प्रतिशत शिक्षकों के पदों पर नियुक्तियां नहीं की गई है. उन्हेंने कहा कि कोरापुट में स्थित ओडिशा के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कोई पूर्णकालिक कुलपति भी नहीं है. विश्वविद्यालय में कुल 14 डिपार्टमेंट हैं, जिसमें केवल 17 नियमित शिक्षक हैं. ऐसे में हिसाब लगाया जाए, तो 950 छात्रों की संख्या के लिए प्रति विभाग पर केवल एक शिक्षक है.

Read More :- सीबीएसई : टर्म-2 परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नों पर हो आधारित, छात्र कर रहे मांग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *