छत्तीसगढ़ : सलवा जुडूम के दौरान गए लोग यदि वापस लौटना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है – मुख्यमंत्री

सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि सलवा जुडूम के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा से विस्थापित कर तेलंगाना और आंध्रप्रदेश गए छत्तीसगढ़ के लोग यदि वापस आना चाहते हैं, तो राज्य सरकार उनका दिल से स्वागत करने को राज़ी है और कार्य योजना बनाकर उनके वापस लौटने के लिए अनुकूल वातावरण बनाया जाएगा।
Read More:-छत्तीसगढ़ : नहीं चलेगी अब प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, राज्य शासन ने नियमों का पालन करवाने कलेक्टरों को जारी किया निर्देश…
बता दें की सीएम बघेल अपने निवास कार्यालय में तेलंगाना से आए छत्तीसगढ़ के लोगों के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे। प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोग सलवा जुडूम के दौरान छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले से विस्थापित हो कर तेलंगाना चले गए थे। उद्योग मंत्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ राज्य अनसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह मौजूद थे।
Read More:-छत्तीसगढ़ : नहीं चलेगी अब प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, राज्य शासन ने नियमों का पालन करवाने कलेक्टरों को जारी किया निर्देश…
सीएम बघेल से इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने उनसे किसी उपयुक्त स्थान में बसने और कृषि के लिए जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। सीएम ने उनकी मांग पर कहा कि छत्तीसगढ़ वापस आने के इच्छुक लोगों को जमीन देने के साथ उन्हें राशन दुकान, स्कूल, रोजगार सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी।


