June 14, 2026

छत्तीसगढ़ : नहीं चलेगी अब प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, राज्य शासन ने नियमों का पालन करवाने कलेक्टरों को जारी किया निर्देश…

0
more-newsprivateschool-58


प्रदेश में चलाये जा रहे निजी स्कूलों द्वारा ली जा रही मनमानी फीस पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए राज्य शासन ने राज्य के सभी कलेक्टरों को जिला स्तरीय फीस विनियमन समितियों का गठन करने और छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम-2020 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More:-खैरागढ़ उपचुनाव : जनसभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा भाजपा के लोगो को हो रही परेशानी…

साथ ही प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने कलेक्टरों से कहा है कि वे अपने जिले के सभी निजी स्कूलों के फीस के संबंध में जानकारी ले कर अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करें, जिससे निजी विद्यालयों द्वारा अनियंत्रित तरीके से फीस न बढ़ाई जाए एवं पालकों को कठिनाई का सामना न करना पड़े। कलेक्टरों को संदर्भित पत्रों के साथ अधिनियम और अधिनियम के अंतर्गत बनाए गए अधिनियमों की छायाप्रति भी भेजी है।

join whatsapp


Read More:-IHM 2022: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ने आयोजित की परीक्षा, नामांकन का सुनहरा अवसर …

उन्होने कहा की कलेक्टरों को जारी पत्र में कहा गया है कि विभिन्न स्रोतों से ऐसी जानकारी मिली है कि अशासकीय विद्यालयों द्वारा अधिनियम के प्रावधानों का पालन किए बिना अपनी फीस में असाधारण रूप से वृद्धि की गई है, जिसके वजह से पालकों को कठिनाई का समाना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला कलेक्टरों को अधिनियम की धारा-10 की उपधारा-8 की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि इसमें यह प्रावधान है कि विद्यालय फीस समिति द्वारा एक बार में अधिकतम 8 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है। इससे ज्यादा फीस की वृद्धि करने के लिए विद्यालय फीस समिति को अपने प्रस्ताव जिला फीस समिति के सामने प्रस्तुत करना होगा।


Read More:-WHO ने दिया भारत बायोटेक को झटका, Covaxin की सप्लाई पर फिलहाल रोक…

जिला स्तर पर फीस विनियमन समिति के माध्यम से इस प्रस्ताव पर फैसला लिया जाएगा। अधिनियम की धारा-13 के तहत विद्यालय फीस समिति के विरूद्ध अपील सुनने का अधिकार जिला समिति को है। अधिनियम की धारा-4 के अनुसार जिला फीस समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी सचिव है। निजी स्कूलों द्वारा अनियंत्रित तरीके से बढ़ाई फीस को विनियमित करने के लिए जिला कलेक्टरों को अधिनियम में पर्याप्त अधिकार है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *