June 14, 2026

WHO ने दिया भारत बायोटेक को झटका, Covaxin की सप्लाई पर फिलहाल रोक…

0
WhatsApp-Image-2022-04-03-at-3.19.24-PM-1024x768

दिल्ली । विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना का स्वदेशी टीका Covaxin बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक को झटका दिया है. WHO ने बयान जारी कर कहा है कि संयुक्त राष्ट्र  से जुड़ी एजेंसियों के लिए Covaxin की सप्लाई पर फिलहाल रोक लगाई जा रही है. दरअसल, WHO ने 14 से 22 मार्च के बीच भारत बायोटेक का इमरजेंसी यूज लिस्टिंग (EUL) निरीक्षण किया था. WHO के EUL निरीक्षण के बाद ही कार्रवाई को अंजाम दिया है.join whatsapp

वही  भारत में कोरोना मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. मंगलवार को कोरोना के 795 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके  बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,30,29,839 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 12054 रह गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक , इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 715 दिनों में सबसे कम है. वहीं, 58 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,21,416 पर पहुंच गई है.

For Registration click on the link : CLICK HERE

सक्रिय मामले: 12,054 (0.03%)

कुल मृत्यु: 5,21,416

पॉज़िटिविटी रेट: 0.17%

कुल वैक्सीनेशन: 1,84,87,33,081

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *