April 21, 2026

Summer drinks : गर्मी में करें इन शरबतों का सेवन, मन को करें तरो-ताज़ा… 

0
Keri-Sharbat-1-of-1-1024x680

 गर्मियों का सीजन शुरू होते ही शरीर का तापमान भी बढ़ने लगता है. ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए हम अपनी डेली डाइट में ठंडी चीजों का इस्तेमाल करने लगते हैं. शरीर को तेजी से ठंडक पहुंचाने में शरबत काफी मदद करता है. समर सीजन में अलग-अलग वैराइटीज़ के शरबत बनाए जाते हैं जो स्वाद से भरपूर होने के साथ ही सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होते हैं. हम आपको शरबत की ऐसी की कुछ वैराइटीज़ के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपने रूटीन में शामिल करने से आपके शरीर में ठंडक बनी रहेगी.

join whatsapp

समर सीजन में कैरी की चटनी बनाकर खायी जाती है, इसके साथ ही कैरी का शरबत भी बनाया जाता है. इसे कैरी का पन्ना भी कहा जाता है. ये स्वाद में जितना शानदार होता है, हीट स्ट्रोक से बचाने में भी उतना ही कारगर होता है  सौंफ का शरबत – सौंफ की तासीर बेहद ठंडी होती है. यही वजह है कि तेज गर्मी पड़ने पर सौंफ का शरबत बनाकर पिया जाता है. सौंफ वैसे भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है. ऐसे में सौंफ का शरबत सेहत के लिहाज से काफी लाभदायक होता है.

Read More :- फिल्म से प्रेरित होकर छात्रा ने शोषण और जातिगत भेदभाव के खिलाफ उठाई आवाज…

गुड़ का शरबत – गर्मियों के मौसम में गुड़ से बना शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाता है. औषधीय दृष्टि से भी गुण के शरबत को पीना काफी फायदेमंद होता है. इसे पीने से कई बीमारियों में लाभ मिलता है. यह वजन को भी कंट्रोल रखने में मदद करता है.

Read More :- मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘KGF-2’ को लेकर क्या कहा प्रोड्यूसर ने, कैसे हुई पुरे फिल्म की शूटिंग…

तरबूज का शरबत – गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में तरबूजों की बहार आ जाती है. तरबूज में 90 फीसदी से ज्यादा पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. तरबूज का शरबत शरीर को ठंडा रखने में मददगार होता है.

पुदीना-जलजीरा शरबत – गर्मियों में सबसे कॉमन शरबतों में से एक है पुदीना-जलजीरा का शरबत. इसे बनाना जितना आसान होता है. ये शरीर को ठंडक पहुंचाने में उतना ही कारगर होता है. इसके नियमित सेवन से बॉडी टेम्परेचर कंट्रोल रहता है.

Read More :- जाने स्वस्थ इंसान को हर दिन कितना ग्लास पानी पीना चाहिए…

चंदन का शरबत – चंदन की तारीस बेहद ठंडी होती है ये तो हम सभी जानते हैं. चंदन से बनने वाला शरबत भी शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में काफी मददगार होता है. इसका स्वाद भी काफी पसंद किया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *