April 19, 2026

मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘KGF-2’ को लेकर क्या कहा प्रोड्यूसर ने, कैसे हुई पुरे फिल्म की शूटिंग…

0
IMAGE_1626507079

साउथ के सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘KGF-2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रिलीज के बाद से ही फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं और इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। अब हाल ही में ‘KGF-2’ के प्रोड्यूसर विजय किरगंदुर ने फिल्म से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं।

join whatsapp

यह पूरी तरह से रॉकी पर फोकस नहीं है जैसे कहानी का मेन कोर, मां जैसी महिला पर निर्भर करता है। मां की भावना है। महिलाओं से संबंधित बहुत सारी वैल्यू हैं और हीरोइन के लिए भी एक महत्वपूर्ण रोल है। जारी हुए पोस्टर में महिलाओं को भी शामिल किया गया है। रवीना इसमें अहम रोल में हैं। फिल्म में महिलाओं पर भी काफी फोकस किया गया है।

Read More :- शिक्षा : स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में यूजीसी ने किया बदलाव, जानिए क्या है नया…

फिल्म बनाने के पीछे की कहानी यह फिल्म की स्केल थी और हर दिन इसमें शामिल होने वाले लोगों की संख्या थी। लगभग 50 से 60 दिनों तक, किसी भी समय 1000 जूनियर आर्टिस्ट सेट पर हुआ करते थे। तो यह हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती में से एक था। और जैसे सेट ऐसे लगाए गए थे वो बहुत बड़ा काम था। जैसे बड़े सेट लगाए गए थे और हर सेट को बनाने में लगभग 30 से 40 दिन लगते थे ताकि फिल्म में जिस तरह के हाइलाइट्स हैं उससे जुड़े स्केल पर और एक्शन पर काम हो सके।

Read More :- फिल्म से प्रेरित होकर छात्रा ने शोषण और जातिगत भेदभाव के खिलाफ उठाई आवाज…

सबसे बड़ा चैलेंज कोविड था । फिर इसके अलावा, फिल्म के मेन पोर्शन को ‘KGF’ में ही शूट कर लिया था और ये अब एक साइनाइड एरिया था जहां बहुत सारी धूल थी और यह शूट जल्दबाजी वाला नहीं था। इसलिए मौसम के मद्देनज़र हमारे सामने काफी चैलेंज थे। अगर बारिश होती थी, तो सब ठीक होता ही था। नहीं तो धूप के दिनों में धूल बहुत होती थी। यह चैलेंज का महत्वपूर्ण हिस्सा था। जैसे, हमने ‘KGF’ में ही लगभग 60 से 70 दिन की शुरुआती शूटिंग की थी। तब वहां यह बहुत बड़ा चैलेंज था।

ज्यादातर एक्शन सीक्वेंस जिंदल फैक्ट्री, KGF और बैंगलोर में भी कवर किए गए हैं। इसलिए 90% शूटिंग कर्नाटक में की गई थी और इसका कुछ हिस्सा राजस्थान में भी शूट किया गया था। एक प्रमोशनल सॉन्ग भी है, जिसे केजीएफ के सेलिब्रेशन के समय में सभी शहरों में शूट किया है। यह मेन फिल्म का हिस्सा नहीं है, लेकिन यह एक प्रमोशनल सॉन्ग के रूप में एंड में आएगा। इसे देश भर के लगभग सभी राज्यों में शूट किया गया था। बस एक गाना इस तरह शूट हुआ है।

 Read More :- जाने स्वस्थ इंसान को हर दिन कितना ग्लास पानी पीना चाहिए…

आप रॉकी का पूरा ट्रांसफॉर्मेशन देख सकते हैं। पुराने से रॉकी से नए रॉकी में एकदम पूरा बदलाव, लेकिन इस बार कारण है बुराई के खिलाफ लड़ाई। एक अलग ट्रांसफॉर्मेशन है जिसके चलते आप पूरी तरह से अलग रॉकी को देखेंगे।

 प्रोडक्ट को देखते हुए, जैसे विश्वास है कि फिल्म इंडियन सिनेमा में एक बेंचमार्क बनाने जा रही है और सभी प्रशंसकों की उम्मीदें पूरी होंगी और प्रोडक्ट/आउटपुट इतना अच्छा निकला है, यह निश्चित रूप से भारतीय नागरिकों के बीच में एक बेंचमार्क बनाएगा। तो यह ग्लोबल लेवल पर है। हम उम्मीद करते हैं कि यह कन्नड़ सिनेमा का एक बेंचमार्क होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *