प्रवेश में परिवर्तन : संयुक्त प्रवेश परीक्षा से सभी कॉलेजों में मिलेगा दाखिला, यूजीसी ने दिया निर्देश…

देश में अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेज से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) 2022 के आधार पर ही स्नातक में दाखिला देने को कहा है। आयोग ने कुलपतियों, निदेशकों और प्राचार्यों को रविवार को पत्र भी लिखे हैं। बता दें की यूजीसी ने पहले सिर्फ केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए सीयूईटी को अनिवार्य किया था, अब उसने सभी विश्वविद्यालयों को इससे जोड़ने की बात कही है।
Read More:-SRU : ‘वास्तविक जीवन में गणित के अनुप्रयोग’ पर हुआ वेबिनार…
वहीं यूनिवर्सिटी को लिखे पत्र में यूजीसी के अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार ने कहा है कि 12वीं के प्राप्तांक नहीं, बल्कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही केंद्रीय विश्वविद्यालय दाखिला देंगे। हालांकि, विश्वविद्यालय न्यूनतम पात्रता मानदंड तय कर सकते हैं। छात्रों को सिंगल विंडो से स्नातक में दाखिले का मौका मिलना चाहिए। कुमार ने कहा कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा सिर्फ केंद्रीय विश्वविद्यालयों तक सीमित नहीं होना चाहिए। छात्र हित के लिए डीम्ड, स्टेट और निजी विश्वविद्यालयों को भी इसमें शामिल होना चाहिए। इसलिए सभी कुलपतियों और निदेशकों को पत्र लिखा गया है।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में “सोशल मीडिया नेटवर्क और छात्रों पर इसके प्रभाव” विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता…
देना होगा एक ही प्रवेश परीक्षा-
सीयूईटी के जरिये यदि वे दाखिला देते हैं तो छात्रों को अलग-अलग विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए अलग-अलग आवेदनपत्र और प्रवेश परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। दूर-दराज के इलाकों के छात्रों को भी बेहतर मौके उपलब्ध होंगे।
फिलहाल देशभर में अलग-अलग विश्वविद्यालय 12वीं कक्षा के अंक और अपनी दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर छात्रों को दाखिला करते थेे। सभी विश्वविद्यालय सीयूईटी 2022 में शामिल होते हैं तो छात्र और अभिभावकों के समय और पैसे दोनों बचेंगे।
Read More:-SRU ने ऑप्टोमेट्री दिवस अवसर पर गेट टुगेदर का किया आयोजन , वक्ताओं ने “मॉडर्न ऑप्टोमेट्री और ग्लूकोमा” पर अनुभव साझा किया…


