June 16, 2026
WhatsApp Image 2022-03-28 at 3.03.33 PM


रायपुर || श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर के गणित विभाग ने छात्रों के लिए “वास्तविक जीवन में गणित के अनुप्रयोग” पर वेबिनार का आयोजन किया। वेबिनार विश्वविद्यालय में शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में “सोशल मीडिया नेटवर्क और छात्रों पर इसके प्रभाव” विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता…

join whatsapp


इस वेबिनार की मुख्य वक्ता म.प्र. की डॉ. प्रगति जैन, गणित विभाग की विभागाध्यक्ष, शासकीय महाविद्यालय मनावर रही । उन्होंने ‘वास्तविक दुनिया की समस्याओं में गणित के अनुप्रयोग’ पर अपना भाषण दिया। उन्होंने प्राचीन काल में गणित के आध्यात्मिक उपयोग और महत्व और मानव जीवन में गणित की उपयोगिता के बारे में बताया।साथ ही डॉ. जैन ने छात्रों से वैज्ञानिक अनुसंधान को करियर के रूप में चुनने और राष्ट्र की उपयोगी सेवा के लिए योगदान देने सुझाव दिया।


Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में “4th स्टूडेंट विजिट”,छात्रों ने किया विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण…

वेबिनार की शुरुआत विज्ञान विभाग की डीन डॉ अनुभूति कोशले के स्वागत भाषण से हुई। गणित विभाग के एचओडी डॉ. जितेंद्र शर्मा ने मुख्य वक्ता डॉ. प्रगति जैन का स्वागत किया और छात्रों को समय-समय पर आयोजित सभी बौद्धिक वेबिनार में भाग लेने और ज्यादा से ज्यादा जानकारी एकत्र करने कहा। वहीं वेबिनार का संचालन प्रोफेसर एकता देवांगन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सत्यज तिवारी ने किया।

Read More:-SRU ने ऑप्टोमेट्री दिवस अवसर पर गेट टुगेदर का किया आयोजन , वक्ताओं ने “मॉडर्न ऑप्टोमेट्री और ग्लूकोमा” पर अनुभव साझा किया…

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव चंद्रकांत मोहबिया, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल वेबिनार के लिए शुभकामनाएं दी..


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *