April 18, 2026

कोरोना संक्रमण : दक्षिण कोरिया और हांगकांग में कोरोना का प्रकोप…

0
coronavirus_1580226612


कोरोना संक्रमण से चीन की वित्तीय राजधानी शंघाई में हालत गंभीर है । कोरोना तेजी से बढ़ने के बाद यहां लॉकडाउन लगा दिया गया है। शंघाई प्रशासन ने शहर की ज्यादातर गतिविधियां प्रतिबंधित कर दी हैं। शहर के करीब ढाई करोड़ से ज्यादा लोग अब घरों में बंद हो गए हैं। इसके अलावा चीन जिलिन प्रांत समेत अन्य कई शहरों में भी कोरोना का तेज प्रसार जारी है। देश में फिर से 2020 की तरह का माहौल देखने को मिल रहा है।

Read More:-प्रवेश में परिवर्तन : संयुक्त प्रवेश परीक्षा से सभी कॉलेजों में मिलेगा दाखिला, यूजीसी ने दिया निर्देश…

join whatsapp


स्थानीय सरकार के मुताबिक, शंघाई के वित्तीय केंद्र पुडोंग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों को सोमवार तड़के से शुक्रवार तक बंद रखा जाएगा, क्योंकि शहर में व्यापक स्तर पर कोविड-19 संबंधी जांच जारी है। लाकडाउन के दूसरे चरण के द्वारा शहर में शुक्रवार से पांच दिनी प्रतिबंध रहेंगे। लोगों को घर पर ही रहना होगा। कार्यालय तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी निलंबित रहेंगी।

बता दें की शंघाई डिज्नी पार्क पहले ही बंद किया जा चुका है। चीन में इस महीने देशभर में 56,000 से अधिक संक्रमितों के मिलने के बाद लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। हांगपू नदी से लगते शहर में नौ दिनों का लाकडाउन लगाया है। इससे पहले सरकार यहां पर लाकडाउन लगाने को इनकार कर रही थी। बता दें, बीते 24 घंटे के दौरान चीन में 1,219 मामले सामने आए हैं।

Read More:-Relationship Manager पद पर भर्ती, प्लेसमेंट कैंप 29 मार्च को…

दक्षिण कोरिया व हांगकांग-

वहीं सोमवार को दक्षिण कोरिया में 24 घंटे की अवधि में संक्रमण के 1,87,213 नए मामले दर्ज हुए हैं। पहली बार दैनिक मामले 25 दिनों में दो लाख से नीचे दर्ज किए गए हैं। देश में गंभीर रोगियों की संख्या फिलहाल 1,273 के रिकॉर्ड स्तर पर है। हांगकांग में एक दिन के भीतर 7,685 नए मामले सामने आए हैं। अफ्रीका में बीते 24 घंटों के दौरान 2,422 मामले सामने आए हैं। महाद्वीप में कोरोना के मामले बढ़कर 1,13,22,887 हो गए हैं।

Read More:-SRU : ‘वास्तविक जीवन में गणित के अनुप्रयोग’ पर हुआ वेबिनार…

इस्राइली पीएम बेनेट संक्रमित-

इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट सोमवार को संक्रमित पाए गए हैं। उनके मीडिया सलाहकार ने बताया कि 50 वर्षीय बेनेट 3 से 5 अप्रैल तक भारत दौरे पर जाने वाले थे। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि क्या उनकी यात्रा रद्द की जाएगी। बेनेट के कार्यालय ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और वह घर से काम जारी रखेंगे।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में “सोशल मीडिया नेटवर्क और छात्रों पर इसके प्रभाव” विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता…

व्हाइट हाउस प्रवक्ता करीन जीन पायरे कोरोना संक्रमित-

यूरोप दौरे से राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ लौटने के बाद व्हाइट हाउस प्रवक्ता करीन जीन पायरे कोरोना संक्रमित हो गई हैं। पायरे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वे रविवार को एक बैठक में राष्ट्रपति से मिली थीं लेकिन इस दौरान पर्याप्त दूरी बनाए रखी। उधर, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका जताई है। 2020 के नवंबर में भी उन्होंने एक दिन में चार बार कोरोना टेस्ट कराए थे जिनमें से दो के नतीजे पाजिटिव और दो नेगेटिव रहे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *