May 1, 2026

श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट में विश्व फार्मासिस्ट दिवस का हुआ आयोजन….

0
Poppins (16) (1)

कुम्हारी। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में 25 सितम्बर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर संस्थान में इस कार्यक्रम का बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती पूजन से हुई। जिसमे सभी शिक्षको और स्टाफ के द्वारा यह पूजन अर्चन किया गया। हर वर्ष इस कार्यक्रम के लिए एक थीम के आधार पर आयोजित किया जाता है जिसमे इस वर्ष की थीम “Think Health, Think Pharmacist” के आधार पर आयोजित की गयी।

फार्मासिस्ट केवल दवा ही नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य का सच्चा संरक्षक है

प्राचार्य-निदेशक प्रो. एस. प्रकाश राव एवं उप-प्राचार्य डॉ. भूषण मूले ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए फार्मासिस्ट की अहम भूमिका, कोविड महामारी के योगदान और नए करियर अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवा ही नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य का सच्चा संरक्षक होता है।

प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा

इस दिन को और रोमांचक बनाने के लिए छात्रों के बीच अलग – अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, औषधीय पौधों की प्रदर्शनी और ई-लीफलेट प्रस्तुति जैसी गतिविधियों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

  • रंगोली: विजेता – पी. गायत्री, रनर-अप – इशिता एवं समूह

  • पौधों की प्रदर्शनी: विजेता – विशिका विक्टर, रनर-अप – शुभम शर्मा

  • ई-लीफलेट: विजेता – सुनिधि, रनर-अप – ऋषि देवांगन

पूरे आयोजन ने छात्रों में रचनात्मकता, व्यावसायिक जिम्मेदारी और गर्व की भावना को जागृत किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस सफल आयोजन के लिए श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के वाईस चेयरमैन डॉ जे के उपाध्याय ने सभी शिक्षको और छात्रों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *