May 1, 2026

बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

0
WhatsApp Image 2025-09-26 at 3.48.29 PM

बिलासपुर। बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बिलासपुर में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई। राष्ट्रव्यापी भारतीय स्वास्थ्य पहल ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ के तहत बिलासा इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग बिलासपुर में प्राचार्या वीणा चौहान के मार्गदर्शन में चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता, स्वास्थ्य शिक्षा एवं स्वास्थ्य मूल्यांकन के लिए दृढ़ संकल्प लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

1) महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और उनकी गुणवत्ता में सुधार लाना।
2) रोगों की रोकथाम और शीघ्र पहचान को मजबूत बनाना।
3) परिवारों में स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना।
4) महिलाओं को स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में ज्ञान प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना।
5) एक स्वस्थ और अधिक सशक्त पीढ़ी का निर्माण करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *