रविशंकर इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में एक दिवसीय भव्य गरबा उत्सव का आयोजन…
नवा रायपुर। रविशंकर इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में नवरात्रि के उत्सव को सेलिब्रेट करने के लिए एक दिवसीय एक दिवसीय गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद के साथ हुआ। इसके पश्चात महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षकों ने पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया।

इसके पश्चात महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षकों ने पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगी पोशाकों और संगीत की धुनों से पूरा परिसर उल्लास और भक्ति से गूंज उठा। वातावरण में भक्तिभाव और उत्साह का समावेश देखने को मिला।

एकता और उत्साह का संगम देखने को मिला
यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का प्रतीक रहा, बल्कि विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच एकता और उत्साह का सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रसाद वितरण एवं मिठाइयों के साथ हुआ।

इस कार्यक्रम के लिए श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के वाईस चेयरमैन डॉ जे के उपाध्याय ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दिए व सराहना की ।
