June 28, 2026

छत्‍तीसगढ़ में  पूर्वी हवाओं के प्रभाव से शुष्क रहा मौसम,14 मार्च के बाद बढ़ेगा तापमान

0
3719e8b0cb77f1b2d1c252cc070984a6_original

छत्‍तीसगढ़ में आने वाला हफ्ता और तपाने वाला होगा। इन दिनों प्रदेश में अभी पूर्वी हवाएं आ रही हैं। इसके चलते गर्मी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार 12 मार्च को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी ही होगी।

join whatsappशुक्रवार को रायपुर समेत प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। अब गर्मी में और बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर में तेज धूप की चुभन बढ़ने लगी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Read More :- सीबीएसई 10वीं टर्म-1 परिणाम घोषित, बोर्ड ने स्कूलों को ई-मेल से भेजा परिणाम…

मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च आखिर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश के अन्य सभी क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस साल गर्मी भी अच्छी पड़ने की उम्मीद है। इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में ठंड भी काफी अच्छी पड़ी और पूरे फरवरी माह ठंड बनी रही।

Read More :- भारतीय रेलवे : रेलवे में कौशल विकास योजना के द्वारा ले सकते हैं ट्रेनिंग, देखें कहा करना हैं आवेदन…

मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च के बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि होनी शुरू हो जाएगी। मौसम विज्ञानी ने बताया कि प्रदेश में अभी पूर्वी हवाएं आ रही है। इसके प्रभाव से ही मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी संभावित है।

Read More :- श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के छात्र ने विश्व में किया नाम रौशन, शीर्षाशन में विद्यमान रह कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *