बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में हुआ लैंप लाइटिंग सेरेमनी,पारम्परिक नृत्यों की हुई प्रस्तुति…
बिलासपुर | बिलासा इंसटीटूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज बिलासपुर में शुक्रवार को लैंप लाइटिंग सेरेमनी रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती, महाराज श्री रावतपुरा सरकार के आशीर्वाद और श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के नवनिर्मित भवन में रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ एम एस के खोखर का स्वागत संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कुमार शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर किया।

संस्था के सीईओ ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। वही मुख्य अतिथि ने भी विचार और अपने अनुभव साझा किया।

Read More :- श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के छात्र ने विश्व में किया नाम रौशन, शीर्षाशन में विद्यमान रह कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड…
नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल वीणा चौहान ने इंस्टीट्यूशन का वार्षिक रिपोर्ट बताया। वही छग के पारंपरिक कर्मा नृत्य की प्रस्तुति के बाद 5th 6th और 7th बैच के विद्यार्थियों ने प्रतिज्ञा ली।

3 दिनों तक हुए आउटडोर और इनडोर प्रतियोगिताओं में विजेता विद्याथियों को पुरस्कृत किया गया। छात्र छात्राओं ने विभिन्न पारम्परिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।जिसमे बिहू नृत्य, ओड़िसी, लावणी, सरगुजा डांस और छत्तीसगढ़ी नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ किया गया।

Read More :- साफ-सफाई: आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने अधिकारियों की टीम के साथ कोरबा शहर का कराया मैराथन दौरा…

छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सभी नर्सिंग स्टाफ ने भी कार्यक्रम का लुत्फ़ लिया। श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी…


