वूमन कोडर्स- गर्ल हैकाथॉन प्रतियोगिता: गूगल की तरफ से इंजीनियरिंग छात्राओं को मिलेगी नौकरी का मौका…
महिला दिवस से पहले गूगल इंडिया की तरफ से छात्राओं के लिए एक बड़ा मौका सामने आया है। इसके द्वारा गूगल की तरफ इंजीनियरिंग छात्राओं को कंपनी में नौकरी का मौका और कैश प्राइज भी मिलेगा। बता दें की गूगल इंडिया की ओर से छात्राओं के लिए वूमन कोडर्स- गर्ल हैकाथॉन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके द्वारा आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यक्रम को बिल्ड योर फ्यूचर विद गूगल की थीम पर आयोजित किया जा रहा है।
गर्ल हैकाथॉन में आवेदन के लिए छात्राएं 09 मार्च, 2022 तक गर्ल हैकाथॉन की आधिकारिक वेबसाइट पर buildyourfuture.withgoogle.com के माध्यम से पंजीकरण कर सकती हैं। लेकिन बता दें की यह प्रतियोगिता सिर्फ कंप्यूटर साइंस और आईटी संबंधित विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर इंजीनियरिंग डिग्री कार्यक्रम में पंजीकृत छात्राओं के लिए ही है। प्रतियोगिता का आयोजन 19 मार्च से 30 अप्रैल, 2022 के मध्य अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जाएगा।
Read More:-17 जिलों के अस्पतालों में कीमोथेरेपी सुविधा, हजारों कैंसर मरीजों को मिल रहा लाभ
गूगल इंडिया के मुताबिक, गर्ल हैकाथॉन में भारतीय छात्राओं को एक टीम के तौर पर उनके कोडिंग स्किल्स दिखाने और वास्तविक समय की तकनीकी चुनौतियों से रूबरू होते हुए उनके समाधान के लिए क्रिएटिव सॉल्यूशन पर काम करने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता केवल छात्राओं के लिए ही सीमित है और इसमें भाग लेने के लिए उन्हें अपनी तीन सदस्य टीम भी बनानी होगा। विजेता टीमों को गूगल में नौकरी के लिए इंटरव्यू और नगद पुरस्कार जीतने का मौका भी मिलेगा। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में पूरी होगी और छह हफ्ते तक चलेगी।
Read More:-17 जिलों के अस्पतालों में कीमोथेरेपी सुविधा, हजारों कैंसर मरीजों को मिल रहा लाभ
योग्यता-
ग्रुप ए : कंप्यूटर साइंस और संबद्ध ब्रांच के 2024 और 2025 में पास आउट होने वाले बैच की ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री और संबंधित पाठ्यक्रम की छात्राएं।
ग्रुप बी : कंप्यूटर साइंस और संबद्ध ब्रांच के 2022 और 2023 में पास आउट होने वाले बैच की ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री और संबंधित पाठ्यक्रम की छात्राएं।
Read More:-छत्तीसगढ़ राज्य का पहला औद्योगिक क्षेत्र BALCO में हुई चार ट्रांसजेंडरों की नियुक्ति
मूल्यांकन संबंधी मानदंड-
तकनीकी कठिनाई और जटिलता : 30 फीसदी
इनोवेशन : 20 फीसदी
प्रभाव और स्थिरता : 20 फीसदी
यूजर एक्सपीरियंस : 15 फीसदी
प्रजेंटेशन और कम्युनिकेशन : 15 फीसदी
Read More:-छत्तीसगढ़ राज्य का पहला औद्योगिक क्षेत्र BALCO में हुई चार ट्रांसजेंडरों की नियुक्ति
कार्यक्रम संरचना-
गूगल इंडिया की गर्ल हैकाथॉन प्रतियोगिता निम्नलिखित तीन चरणों में पूरी होगी-
पहला चरण : गूगल ऑनलाइन चुनौती (GOC)
दूसरा चरण : डिजाइन डॉक्यूमेंट राउंड
तीसरा राउंड : वर्चुअल हैकाथॉन (नेशनल फिनाले)


