संस्कृति ही हमारी पहचान है उसी से हमारी शान है: भानु प्रताप सिंह…
सलेमपुर। विश्व सांस्कृतिक विविधता दिवस के अवसर पर 21 मई को ग्रेटर नोएडा के CH HC पब्लिक स्कूल सलेमपुर गुर्जर में ममतामई जगत कल्याण फाउंडेशन की ओर से हुनरोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी वर्गों के छात्रों ने भाग लिया तथा जिस पर विद्यालय के सभी उत्सुक छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

थीम – हमारी संस्कृति का हमारे भविष्य में मूल्य एवं विविधता का संरक्षण
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों को विश्व सांस्कृतिक विविधता दिवस के बारे में बताया और ममतामई जगत कल्याण फाउंडेशन की इस पहल की बहुत प्रशंसा भी की। कार्यक्रम की थीम हमारी संस्कृति का हमारे भविष्य में मूल्य एवं विविधता का संरक्षण रखा गया कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए प्रेरणा व सिमरन ने सभी छात्रों को कार्यक्रम को पूर्ण करने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर सभी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम का लुफ्त उठाया एवं कार्यक्रम में मौजूद शिवम, जुबेर, फैजान, मुकुल, सोहेल, हारूम, हिमांशु, दीपक एवं सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न भी कराया।
150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
ममतामई जगत कल्याण फाउंडेशन के गुरुग्रह द्वारा आयोजित हुनरोत्सव कार्यक्रम में लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर आदरणीय प्रकाशचंद्र भाटी को सम्मान प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम में विजेता विहान, वैभव, आयुष को पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित भी किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए ममतामई जगत कल्याण फाउंडेशन के प्रबंध संचालक आदरणीय श्री भानु प्रताप सिंह ने प्रधानाचार्य प्रकाशचंद्र भाटी, प्रेरणा, सिमरन, श्रेया एवं सभी अध्यापकों, सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।
