छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में गुरुवार को दिखे भूकंप के झटके…
गुरुवार को छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से लगे गरियाबंद के मैनपुर-देवभोग में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। बता दें कि इसका असर देवभोग और अमलीपदर क्षेत्र के कुछ गांवों में दिखा। भूकंप कि रफ्तार काफी कम होने के कारण जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं झटकों के डर से लोग थोड़ा घबरा जरूर गए थे । गौरतलब हैं कि जिले में मौसम विभाग नहीं होने के कारण इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। भूकंप का केंद्र ओडिशा का नवरंगपुर जिला था।
Read More:- यूक्रेन से लौटे छात्रों की शिक्षा अधर में, मिल सकता है पढ़ाई पूरा करने का मौका…
भूकंप की पुष्टि भुवनेवश्वर मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा शाम को हुई। उनके मुताबिक, नवरंगपुर जिले में सुबह करीब 11.29 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप रिएक्टर स्केल पर दर्ज किया गया। इसके चलते करीब 4 सेकेंड के लिए झटके महसूस हुए किए गए हैं। इसका प्रभाव ओडिशा के नवरंगपुर के खोखसरा ब्लॉक के अलावा बॉर्डर से लगे छत्तीसगढ़ के देवभोग और अमलीपदर क्षेत्र के कुछ गांव में मामूली तौर पर देखा गया है।

Read More:-बोरिंग सलाद की जगह ट्राई कर्रें कुछ नया, बनाये.. मिनटों में “थाई वेज सलाद”
वहीं भूकंप का केंद्र छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से करीब 93 किमी उत्तर पूर्व में बताया जा रहा है। इसकी गहराई पृथ्वी के अंदर 9 किमी थी। भूकंप से अभी तक कहीं से भी किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। नवरंगपुर जिले में जरूर लोगों के मकानों की दीवारों पर दरारें आ गई हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले भी ओडिशा के कंधमाल जिले में 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।


