April 17, 2026

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालेगा रूस, हुई 130 बसों की व्यवस्था…

0
India-Russia-Relations

जंग के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए अब रूस भी आगे आया है. रूस ने ऐलान किया है कि वह यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और दूसरे विदेशी नागरिकों को निकालने की व्यवस्था करेगा. इसके लिए 130 बसों की भी व्यवस्था की गई है. ये बसें यूक्रेन के खारकीव और सुमी इलाके से लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें रूस के बेलगोरोड इलाके में ले जाएंगी. यहां से नागरिकों को उनके देश पहुंचा दिया जाएगा.

Read More : यूक्रेन से लौटे छात्रों की शिक्षा अधर में, मिल सकता है पढ़ाई पूरा करने का मौका…

Read More : Google Maps बचाएगा अब एक्सीडेंट से,कर लीजिये  Activate

Read More : बोरिंग सलाद की जगह ट्राई कर्रें कुछ नया, बनाये.. मिनटों में “थाई वेज सलाद”

join whatsapp

रूसी एजेंसी टास के मुताबिक, यूक्रेन से लाए जाने वाले विदेशी नागरिकों के रहने की व्यवस्था फिलहाल सीमा पर स्थित चेक पॉइंट पर ही की गई है. उन्हें यहां खाना, मेडिकल व्यवस्था भी मुहैया कराई जाएगी. यहां से हवाई जहाज के जरिए उन्हें अपने देश पहुंचाया जाएगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *