रोजगार कार्यालय में कल होगा प्लेसमेंट कैंप,1036 पदों में करने जा रही भर्तियां…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रोजगार दफ्तर में 4 मार्च को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। जिसके तहत 13 कंपनियों में 1036 लोगों को नौकरी का मौका दिया जायेगा। बता दें की कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगा एवं कंपनियों में योग्यता के मुताबिक पांच हजार रुपए से लेकर 25 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
Read More:-जाने…क्यूँ मनाया जाता है World Wildlife Day
गौरतलब हैं की जिले के 8वीं से स्नातक और ITI, BE, BTech पास उम्मीदवार रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने साथ पासपोर्ट साइज की दो फोटो, आधार कार्ड और शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाणपत्र की मूल और छाया प्रति भी अपने साथ लाना होगा।

Read More:-SRU में “पसंद आधारित क्रेडिट प्रणाली” पर एक विशेष वार्ता…
कोनी स्थित रोजगार कार्यालय के अफसरों ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की तरफ से इस कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न कंपनियों में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, कम्प्यूटर ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट, ब्यूरो चीफ, रिपोर्टर, सेल्समैन, एग्रीकल्चर इंजीनियर, हार्डवेयर इंजीनियर, फैशन डिजाइनर, रीसेप्शनिस्ट, सहित आदि पदों पर युवाओं को रोजगार का मौका दिया जाएगा।
Read More:-आज से शुरु माशिम 12वीं की परीक्षा,पूछे गए कहानी, कविता, नाटक और साहित्य से जुड़े सवाल
कंपनियां-
प्लेसमेंट कैंप का लाइफ केयर, अंबुजा सीमेंट, बजाज लाइफ इंश्योरेंस, नव किसान बॉयो प्लांटेक, रोपेन ट्रांसपोर्टेशन, कृपा छाया फाउंडेशन, बिलासा भूमि बिल्डर्स सहित अन्य कंपनियां हिस्सा बन रही हैं।


