June 12, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा:यह मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म की तरह….

0
123sc_8438_19012022125734

join whatsapp


सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त छात्रों के एडमिशन की मंजूरी ख़ारिज करने से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान बॉलीवुड फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ जैसी स्थिति सामने आई। बता दें की एक औचक निरीक्षण के आधार पर अतिरिक्त दाखिले की अनुमति रद्द की गई है, जिसमें कहा गया है कि वार्ड में सभी ‘चुस्त-तंदुरुस्त’ थे और ‘बच्चों के वार्ड में किसी मरीज की हालत गंभीर नहीं थी।’ राष्ट्रीय मेडिकल आयोग ने शीर्ष अदालत को बताया कि अतिरिक्त छात्रों के एडमिशन की मंजूरी इसलिए ख़ारिज कर दी गई क्योंकि अन्य कमियों के अलावा कॉलेज में कोई ऑपरेशन थियेटर और एक्स-रे मशीन नहीं थी।


Read More:-CBSE के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे आईएएस अधिकारी विनीत जोशी…..

वहीं न्यायमूर्ति डी. वाई चन्द्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने कहा, ‘विचित्र है, यह मुन्ना भाई फिल्म की तरह है। वार्ड में भर्ती सभी मरीज चुस्त-तंदुरुस्त हैं। बच्चों के वार्ड में किसी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। हमें निरीक्षण रिपोर्ट में और क्या-क्या मिला है, यह नहीं बता सकते हैं हम आश्चर्य में हैं।’

अभिषेक मनु सिंघवी ने की पैरवी-

अन्नासाहेब चूड़ामन पाटिल मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया कि एनएमसी ने बिना किसी नोटिस के औचक निरीक्षण किया और वह भी सार्वजनिक अवकाश, ‘मकर संक्रांति’ के दिन, जिस दिन ऐसा करना मना है. पीठ ने सिंघवी को बताया, ‘बीमारी मकर संक्रांति के दिन रुक नहीं जाती है। आपके मुव्वकिल ने यह नहीं कहा कि वहां कोई मरीज नहीं था। ’

Read More:-भारत ने लिया था एयर स्ट्राइक से 40 जवानों की शहादत का बदला….

आदेश को दी गई है चुनौती-

पीठ बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली एनएमसी और मेडिकल कॉलेज द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में आयोग द्वारा कॉलेज का नये सिरे से निरीक्षण करने और छात्रों को दाखिले की अनुमति देने को कहा था।

सॉलिसिटर ने क्या कहा-

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अधिवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि कानून के द्वारा एनएमसी औचक निरीक्षण कर सकता है और उच्च न्यायालय ने जो आदेश दिया उसके अनुसार ‘इस प्रकार के कॉलेज’ में उसकी शुरुआती क्षमता के अनुरुप 100 एमबीबीएस छात्रों के दाखिले की मंजूर मिली है। मेहता ने कहा, ‘वहां कोई ऑपरेशन थियेटर और एक्स-रे मशीन नहीं है। ’ उन्होंने कहा कि छात्रों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार की सलाह के बाद उन्हें दूसरे कॉलेजों में भेज दिया जाएगा।

Read More:-पुराने वैभव के साथ यूनिवर्सिटी का नया स्वरूप: 90% नालंदा यूनिवर्सिटी का निर्माण पूरा…..

साथ ही तुषार मेहता ने कहा, “मुझे सिर्फ एक बात की ओर इंगित करना है, 100 को मंजूर दी गई थी और 50 नये थे। इस आदेश के अनुसार 100 यहां काम करते रह सकते हैं, लेकिन वे नये का दाखिला नहीं कर सकते, ताकि नये बैच को ऐसी हालात का सामना ना करना पड़े। लेकिन अगर आप मान्यता रद्द करते हैं तो उन छात्रों को नुकसान नहीं होगा, क्योंकि सरकार के साथ चर्चा के बाद हम उन्हें दूसरे कॉलेजों में भेज देंगे। लेकिन ऐसे संस्थान में और नये छात्रों का दाखिला जारी नहीं रख सकते हैं। ”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *