CBSE के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे आईएएस अधिकारी विनीत जोशी…..
SRITIMES: शिक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव विनीत जोशी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है। मणिपुर कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी विनीत जोशी को तत्काल प्रभाव से सीबीएसई के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। सोमवार को अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. विनीत जोशी की नियुक्ति सीबीएसई के पूर्व अध्यक्ष मनोज आहूजा द्वारा कृषि और किसान कल्याण विभाग में ओएसडी के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद कार्यभार छोड़ने के बाद हुई है।

Read More:-चीन को लगने वाला हैं बड़ा झटका, भारत लगाएगा 54 चीन एप्लीकेशन पर बैन….
शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “मनोज आहूजा को सीबीएसई अध्यक्ष के पद से मुक्त करने के बाद, शिक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विनीत जोशी को उनके मौजूदा कार्यभार के अलावा प्रभार सौंपा गया है। “
बता दें की आईएएस अधिकारी, विनीत जोशी ने पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। और वह राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के महानिदेशक भी हैं ,साथ ही अब, तत्काल प्रभाव से सीबीएसई के अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे।
Read More:-भारत ने लिया था एयर स्ट्राइक से 40 जवानों की शहादत का बदला….
उत्तर प्रदेश के रहने वाले विनीत ने इलाहाबाद स्थित एनी बेसेंट स्कूल और जीआईसी में शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की और भारतीय विदेश व्यापार संस्थान से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है।

